बहराइच। कड़ाके की ठंड छोटे बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बच्चे निमोनिया व डायरिया का चपेट में आ रहे हैं। जिले के मेडिकल कॉलेज में दो दिन में निमोनिया व डायरिया से पीड़ित 12 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इसके साथ दर्जनों बच्चे उपचार के लिए ओपीडी में पहुंच रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही निमोनिया व डायरिया से पीड़ित बच्चों को लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू तथा चिल्ड्रेन वार्ड में निमोनिया और डायरिया से पीड़िथ 12 बच्चे भर्ती कराए गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह का कहना है क ठंड के मौसम में बच्चों के निमोनिया की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसलिए बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान चाहिए। बीमारी से बचाने के लिए समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के प्रभारी डीएफओ पद पर अजीत प्रताप सिंह की तैनाती की गई है। वर्ष 2019 बैच पीएफएस अधिकारी अजीत इसके पहले बहराइच में ही सदर क्षेत्र के एसडीओ पद पर तैनात थे। उनको शासन ने डीएफओ का प्रभार सौंपा है। मूलरूप से अयोध्या जिले के रहने वाले अजीत प्रताप बलरामपुर जिले के सोहलवा वन क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं।

नानपारा (बहराइच)। वॉलीबॉल क्लब खेल मैदान का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद व प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नगर पालिका के क्लब में युवाओं को वॉलीबॉल खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल मैदान बनवाया गया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.