बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के प्रभारी डीएफओ पद पर अजीत प्रताप सिंह की तैनाती की गई है। वर्ष 2019 बैच पीएफएस अधिकारी अजीत इसके पहले बहराइच में ही सदर क्षेत्र के एसडीओ पद पर तैनात थे। उनको शासन ने डीएफओ का प्रभार सौंपा है। मूलरूप से अयोध्या जिले के रहने वाले अजीत प्रताप बलरामपुर जिले के सोहलवा वन क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं।