बहराइच। कड़ाके की ठंड छोटे बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बच्चे निमोनिया व डायरिया का चपेट में आ रहे हैं। जिले के मेडिकल कॉलेज में दो दिन में निमोनिया व डायरिया से पीड़ित 12 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इसके साथ दर्जनों बच्चे उपचार के लिए ओपीडी में पहुंच रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही निमोनिया व डायरिया से पीड़ित बच्चों को लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू तथा चिल्ड्रेन वार्ड में निमोनिया और डायरिया से पीड़िथ 12 बच्चे भर्ती कराए गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह का कहना है क ठंड के मौसम में बच्चों के निमोनिया की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसलिए बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान चाहिए। बीमारी से बचाने के लिए समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।
