उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विकाश सिंह ने प्रखंड पयागपुर गांव ,ग्राम सहस्रनाम के स्थानीय निवासी बालमुकुंद तिवारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज में बदलाव ला सकता है। महिलाएं परिवार की पहली पाठशाला हैं। इसलिए अगर महिलाएं हमेशा शिक्षित रहती हैं और गणित में कुछ बुनियादी ज्ञान रखती हैं, तो वे हमेशा परिवार चलाएंगी और परिवार हमेशा खुश रहेगा, देश खुश रहेगा, लोग खुश होंगे। इसलिए उन्हें भूमि का अधिकार दिया जाना चाहिए। हमारे देश में किसी पुरुष के नाम पर भूमि हो सकती है तो महिलाओं का अधिकार क्यों नहीं। महिलाएं भी इसका हिस्सा होनी चाहिए। राजनेताओं को इस पर कानून बनाना चाहिए और महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए। तभी देश का विकास होगा, गांव का विकास होगा, परिवार का विकास होगा और लोग खुश होंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता चेतराम तिवारी से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिला हुआ है और यह उनके लिए सरकार के द्वारा बहुत ही अच्छा कदम है। क्योंकि अगर उन्हें भूमि का अधिकार नहीं मिला होता तो शादी टूट जाने के बाद उन्हें दर दर की ठोकरे खानी पड़ती। वर्त्तमान सरकार ने बहन व बेटियों के लिए बहुत कुछ कर रही है और आगे भी करेगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी पल्ल्वी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है।ताकि वे अपने बच्चों को शिक्षा दे पाएंगीं । महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए अगर महिलाओं के पास भूमि होगा तो उनका शोषण कोई नहीं कर सकता है और वेजीवन में कुछ कर पाने में सक्षम होंगीं साथ ही उन्हें कोई भी रोजगार मिल सकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लाक तेजवापुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी अनूप कुमार चौधरी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शिक्षित महिला पढ़ने और लिखने में सक्षम है, तो उन्हें अच्छी नौकरी, व्यवसाय, सम्मान,भूमि संपत्ति, दी जानी चाहिए। भूमि में महिलाओं का बहुमत बिल्कुल नहीं है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गयी मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल के 4887 और हवलदार के 3439 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी बोर्ड से दसवीं पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-mts-2024/ .याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 /07/2024 है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

यह कार्यक्रम बताता है कि गर्मी में घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है। इसमें एक परिवार पुराने तरीकों जैसे मिट्टी, बांस और छत पर पौधे लगाने के बारे में सीखता है। साथ ही, नए तरीके जैसे खास पेंट भी बताए गए हैं। कार्यक्रम यह संदेश देता है कि ऐसे घर बनाना चाहिए जो गर्मी कम करें और पर्यावरण के लिए अच्छे हों। इस गर्मी में आपका घर कितना गर्म रहता है ? अपने घर को ठंडा रखने के लिए आपने क्या उपाय किये ?