उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी गिरधारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारे संविधान में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिया गया है जिससे महिलाएं अपना निर्णय स्वतंत्र तरीके से ले सकती हैं और भूमि में अधिकार मिलने से महिलाएं कोई भी छोटा सा बिजनेस कर सकती हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामवा पोस्ट रनियापुर गोबरही थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के स्थानीय निवासी राम निहाल मौर्य से बातचीत की। राम निहाल मौर्य ने बताया कि समाज में महिलाओं को नौकरी तथा रोजगार में जागृत करना होगा। महिलाओं को डरने की जरुरत नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रयागपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी स्वामी दयाल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि पुरुष जमीन को बेच कर सारा पैसा व्यर्थ कर देते हैं और उनके बच्चों को उसका लाभ नहीं मिल पाता। भूमि अधिकार मिलने से महिलाएं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकते हैं और वह अपने जीवन में बहुत आगे जा सकती है ,जमीन में अधिकार मिलने से महिलाएं अपना निर्णय स्वतंत्र तरीके से भी ले सकते हैं।महिलाओं को शिक्षित करने की जरुरत है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अकरोरा थाना पयागपुर ब्लॉक पयागपुर जिला बहराइच के स्थानीय निवासी बबलू कुमार से बातचीत की। बबलू कुमार ने बताया कि समाज में महिलाओं को भूमि तथा रोजगार मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें शिक्षित होना होगा ताकि वे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें। महिलाओं को अपने अंदर से डर को हटाना होगा तभी वे बेझिझक जीवन में आगे बढ़ेंगी

उत्तरप्रदेश राजकी के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पायागपुर प्रखंड निवासी एक चाची से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे महिलाएं समाज में पढ़ लिख कर समाज में आगे बढ़ रही है और जिससे वे कोई भी कार्य में निर्णय भी ले सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शिव कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी भूपेंद्र मौर्य से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार देकर उनके जीवन में उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।महिलाओं को भूमि अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवशयकता हैं, ताकि जागरूक होकर उन्हें भूमि का अधिकार मिल सके

नाम आजाद सिंह मौज से उधर गांव पिपरा कमल मोबाइल नंबर 9984 41 1426

नाम विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 59 3634

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुहाना खान से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएँ आज भी बहुत पिछड़ी हुई हैं, लेकिन पहले से कुछ बदलाव आया है, क्योंकि पहले महिलाओं को बहुत दबाव में रखा जाता था, उन्हें शिक्षा भी नहीं दी जाती थी, उन्हें पढ़ाया भी नहीं जाता था। लेकिन पहले से कुछ बदलाव आया है, लेकिन महिलाएं अभी भी बहुत पिछड़ी हुई हैं। गाँवों में और शहरों में देखा जाये तो महिलाएँ अभी भी बहुत पीछे हैं। उन्हें समान अधिकार नहीं दिए जाते हैं। अभी भी महिलाओं को निर्णय लेने की अनुमति नहीं है, उन्हें कभी भी निर्णय लेने की अनुमति नहीं दी गई है, भले ही वे अपने घर में हों, उनके पिता-भाई घर पर निर्णय लेते हैं, ससुराल वाले या उनके पति घर पर निर्णय लेते हैं। उन्हें कभी निर्णय लेने की अनुमति नहीं होती है। महिलाओं को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं अगर उन्हें भूमि मिलती है जैसे कि वे खेती कर सकते हैं और अपने घर अपने बच्चों को चला सकते हैं। पुरुष वर्ग महिलाओं को भूमि देना ही नहीं चाहता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज थाना गांव मैश्री पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता गुड़िया से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सारे अधिकार मिलने चाहिए ।