Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से साक्षात्कार लिया।किरण ने बताया कि बेटियों को उनके ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर उन्हें मायके में हिस्सा मिल जाता है, तो भाई बहन के बीच मान सम्मान कम हो जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के नवाबगंज प्रखंड से अवधेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा देवी से साक्षात्कार लिया।आशा देवी ने बताया कि ये स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। समूह से महिलाओं की गरीबी दूर नहीं होती है,मगर आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है
नाम विशाल सिंह ब्लॉक हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 593634
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता से साक्षात्कार लिया।कविता ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरुरी है। देश की अधिकांश औरतों के पास रोजगार नही है। इसलिए लोग उनको पिछड़ा मानते हैं। साथ ही पुरुषों के समान औरतों का सम्मान नही होता है। भूमि अधिकार मिलने से महिला रोजगार कर पाएंगी और अपना जीवन अच्छे तरीके से जी पाएंगी
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक हजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि नदी या नहर के किनारे जिनका घर होता है बाढ़ आने पर उन्हें बहुत परेशानी होती हैं। उनके फसल खराब हो जाते हैं ,उनके घरों में पानी घुस जाता है खाने पीने की भी परेशानी होती है
यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो केंद्रीय रेलवे के द्वारा निकाली गई अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. अपरेंटिस के पदों पर कुल 2424 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं एवं आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.rrccr.com । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-08-2024 है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची जी से साक्षात्कार लिया।चाची जी ने बताया कि पिता के रहने पर लड़कियों को हिस्सा नही मिलना चाहिए। लेकिन पिता के नही रहने पर लड़कियों को हिस्सा जरूर मिलना चाहिए। हिस्सा को लेकर भाई -बहन में झगड़ा भी हो सकता है
दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं?आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?
