उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विष्णु शुक्ला से साक्षात्कार लिया।विष्णु शुक्ला ने बताया कि समाज में महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा। महिलाओं के लिए बहुत सारे कानून बनाए गए हैं उन कानूनों का लाभ उठाना चाहिए। सरकार द्वारा कई प्रकार के रोजगार का अवसर भी महिलाओं को दिया जाता है ,जिनका महिलाएं लाभ उठा रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार से साक्षात्कार लिया।अरुण कुमार ने बताया कि महिलाओं का समूह बनाकर एवं हथकरघा उद्योग स्थापित कर के जीवन में सुधार किया जा सकता है और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं ।धीरे -धीरे महिलाएं घर कीचार दीवारी सेबाहर निकल कर समाज में अपना योगदान दे रही हैं।

नाम विशाल सिंह पिता का नाम विजय सिंह ब्लॉक हजूरपुर थाना थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 8795 59 3634

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बाढ़ के कारण घर , फसल और सामन का भारी नुकसान होता है। नहर के किनारे के सारे खेतो में पानी भर जाता है, जिससे फसले बर्बाद हो जाती है। बाढ़ के कारण आवागमन बाधित हो जाता है और लोगों को राशन के लिए भी परेशान होना पड़ता है। नहरों में पानी भर जाता है और फिर घरो में भी घुसने लगता है और जानवरो को भी बाढ़ के कारण नहुत दिक्क्त होती है

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

यह कार्यक्रम मौसम में आ रहे बदलावों और उनसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। इसमें बारिश के अनिश्चित पैटर्न से उत्पन्न चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ये बदलाव किसानों से लेकर शहरी नागरिकों तक, सभी के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आपने और आपके आसपास के लोगों ने बदलते बारिश के पैटर्न के बारे में क्या अनुभव किया है? क्या आपको या आपके जानने वालों को इससे कोई चुनौती झेलनी पड़ी है?

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में रोपाई के बाद उर्वरक प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़वालिया की रहने वाली मायवती से साक्षात्कार लिया। मायवती ने बताया कि सरकार को गाँव की महिलाओं के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। सकराक को घर पर बैठ कर किया जा सके ऐसे छोटे मोटे काम की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे वो अपना आजीविका चला सके और अपने बच्चो को पढ़ा लिखा सके

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर की रहने वाली श्यामा देवी से साक्षात्कार लिया। श्यामा देवी ने बताया कि महिलायें घर पर बैठी रहती है, सरकार केवल शहर में रोज़गार देती है ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी रोज़गार नहीं मिलता। सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार प्रदान करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवती देवी से साक्षात्कार लिया। रामवती देवी ने बताया कि वो बेरोज़गार बैठी हुई है और उन्हें सरकार के द्वारा रोजगार चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सके