उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से भाभी जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है उनका कहना है बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए अधिकार मिलने से समाज में उनका मान सम्मान बढ़ जाता है और वें आगे बढ़ सकती हैं। बेटियों को जमीन देने पर भाई लोग सोचते हैं कि उन्हें उनकी जमीन दे दी जा रही है। इससे उनके रिश्ते में दरार आती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीला से साक्षात्कार लिया।नीला ने बताया कि इनके क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से बारिश बहुत कम हुई है। कम बारिश होने से फसल में कई प्रकार के रोग लग रहे हैं। खेत में घास उग रहे हैं। मिट्टी पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। फसल काटने के समय उपज भी कम होगा। इन सभी कारणों से किसान बहुत परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार से साक्षात्कार लिया। श्रवण कुमार ने बताया कि महिलाओं का घर और बाहर हर जगह विकास होना चाहिए। तकनिकी शिक्षा भी महिलाओं को मिलना चाहिए

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की एक अध्ययन के अनुसार हर मिनट एक नल से पैंतालीस बूँद पानी टपकता है, यानी तीन घंटे में एक लीटर से अधिक पानी बहता है। ब्रश करते समय नल बंद करने से नल बंद करने से बहुत सारा पानी बचाया जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की दूषित पानी जालवा भी सब्त हो सकता है। विश्व में 301 प्रतिशत मौतें जल प्रदुषण और खराब गुणवत्ता के पानी के कारण होती हैं, विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया भर 80 प्रतिसत बीमारिया दूषित जल के कारण होती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वावलंबी बन रही है और घर घर जाकर पानी के गुणवर्ता की जांच कर रही है। पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा और घातक तत्वों की जांच कर रही है। जल जीवन मिशन की खास बात यह है कि ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की घर के परदे से निकल महिलायें घर घर जाकर पीने के पानी का जांच कर रही है। हर घर जल अभियान के तहत महिलाओं को ये कार्य सौपा गया की घर घर जाकर पानी की गुणवार्ता की जांच करे। सरकार ने गांव में रहने वाली गृहिणियों को पानी की जांच करने की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रोगों के उन्मूलन के साथ ही लोगों में एक स्वस्थ समाज की उम्मीद जागी है। आज गाँव में पीने के पानी की जाँच का अभियान चल रहा है। राज्य सरकार की इस पहल ने राज्य में एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसने महिलाओं को जल परीक्षण को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का अवसर भी दिया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बरवलिया की निवासी हमारी एक श्रोता से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे को संपत्ति में अधिकार देंगी मगर अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा नहीं देंगी। उन्होंने बताया की ये सिर्फ कहने की बात है की बेटा और बेटी एक समान है परन्तु जब संपत्ति का अधिकार देने की बात आती है तो सभी मुकर जाते है। अगर बेटियों को भूमि का अधिकार दे दिया जाए तो रिश्तो में दरार आने की संभावना होती है। शादी के बाद महिलाओं को उसके मायके में हिस्सा मिलता है