उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लाक हुजूरपुर ,मौजा गाजीपुर कोंडरी, गांव सदा पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकुर सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा और उन्हें शिक्षित होना पड़ेगा। महिलाओं को शिक्षा देना बहुत जरुरी है और इससे ही समाज का विकास होगा। सरकार के द्वारा बहुत सी योजना है जो केवल महिलाओं के लिए ही है। महिला सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लाक हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से गोविंद प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज में किसी प्रकार की कमी नहीं है। महिलाओं को बाहर जाना चाहिए और पढ़ लिख कर नौकरी करना चाहिए। आज के समय में महिलायें सभी प्रकार के काम कर रही है और उन्हें किसी से कोई भी ईर्ष्या या जलन नहीं है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से चाचा जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे देश की कानून व नीति दोनों ही सही है उसमे कोई कमी नहीं है। लोगों के विचारों में कमी है,बहुत से लोग शिक्षित नहीं हैं, और इसका कार्यान्वयन सही से नहीं होता है, क्योंकि यह एक पुरुष प्रधान देश है और इसका कार्यान्वयन भी पुरुष वर्गों द्वारा किया जाता है, इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है और हमारे संविधान द्वारा बनाए गए कानून जो की भूमि संशोधन को लेकर है वो सभी सही हैं, लेकिन थोड़ा सोच बदलने की जरुरत है। अब हमारे देश में कोई भेदभाव नहीं है और महिलाओं को संरक्षण भी मिल रहा है और उनका सशक्तिकरण भी हो रहा है। लेकिन कुछ महिलायें अज्ञानता के कारण अपने अधिकारों को नहीं जानती है, इसलिए वह बोल नहीं पाती है, इसलिए उसका शोषण किया जाता है और जो भी बोलता है उसे उसका अधिकार मिलता है। बहुत सारी नीतियाँ बदल गई हैं और सब कुछ स्पष्ट है। कुछ जागरूकता की कमी है की महिलाएं अपने अधिकारों की मांग नहीं कर पा रही हैं। समाज चाहे जो भी सोचे महिलाओं को सरकार के नीतियों से चलना होगा और अपने अधिकारों की मांग करनी होगी। महिलाओं को कानून में अधिकार दिए गए है , तो महिलाओं को कानून का सहारा लेना चाहिए अपने हक़ के लिए
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा निकाली गयी आईबीपीएस,सीआरपी,प्रोबेशनरी,ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 4,455 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया हो।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गयी है। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ibpsonline.ibps.in/crppo14jul24/.उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21-08-2024 है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार पांडेय से साक्षात्कार लिया।संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि महिला भूमि अधिकार को ले कर कानून और नीतियां बहुत अच्छी है। मगर रूढ़िवादी समाज के कारण महिलाओं को भूमि अधिकार नही दिया जा रहा है। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनु कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे समाज में कानून की नीतियों में बदलाव किए जाने चाहिए ताकि महिलाओं के लिए भूमि अधिकार प्राप्त करना थोड़ा आसान हो जाए। महिलाओं को शिक्षा चाहिए, उन्हें शिक्षा दी जानी चाहिए, शिक्षा के बाद उन्हें व्यावसायिक नौकरी मिलनी चाहिए, हमारे समाज में बेरोजगारी कम होनी चाहिए। समाज में पढ़ी लिखी महिलाएं बेरोजगार घर पर बैठी हुयी हैं उन्हें सरकार के तरफ से रोजगार दी जानी चाहिए ,सरकार को योजनाएं चलायी जानी चाहिए। जिस तरह से समाज में पुरुषों का अधिकार है महिलाओं का भी उतना ही अधिकार है। हमारे समाज में महिलाएं रोजगार करना चाहती हैं तो वे बाहर निकल कर रोजगार कर सकती हैं। महिलाएं घर के अंदर भी व्यवसाय कर सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेश यादव से बातचीत की। सुरेश यादव का कहना है कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकार प्राप्त करना आसान बनाने के लिए हमारे कानूनों की नीतियों में बदलाव किए जाने चाहिए जैसे कि वे समूहीकृत करना । दूसरी बात यह है कि बड़ी कंपनियों के पास सिलाई मशीन और अन्य चीजें होनी चाहिए। हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलायें घर के अंदर बैठी हुई हैं उन्हें पुरूष घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं वे नासमझ अनपढ़ होते हैं । जो शिक्षित परिवार के होते हैं वे महिलाओं को बाहर निकलने से नहीं रोकते हैं।सभी के पति अलग अलग होते हैं जो शिक्षित पति होते हैं अच्छे परिवार से होते हैं, अपनी महिला को अच्छे से रखते हैं ,और जो अनपढ़ होते हैं महिलाओं को उनके अधिकार देने से रोकते हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी रूपचंद्र मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्त्तमान सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए कोई भी कमी नहीं है। हमारी माता एवं बहनो को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है और उन्हें सभी संसाधन भी दिए जा रहे है। समाज के तरफ से थोड़ी बहुत असमानता है पर सरकार के तरफ से कोई भी कमी नहीं है
यह कार्यक्रम बताता है कि कैसे अनियमित बारिश, सूखा और बाढ़ किसानों की आजीविका, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और समग्र जीवन गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं। यह श्रोताओं को अपने अनुभव साझा करने और समाधान सुझाने के लिए आमंत्रित करता है, जिससे जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक समर्थन को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के तहसील पयागपुर जिला ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर गांव असैला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ी लिखी होना चाहिए समाज में अभी भी महिलाएं घर पर बैठी हुयी हैं
