उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है,तभी वे अपना कारोबार कर पाएंगी। हमारे समाज में सरकार के द्वारा निकली गई बहुत सी योजनाए है जैसे समूह का कार्य, सिलाई मशीन, बड़े कारखानों में नौकरी, कंपनियों में काम और स्कूलों में काम है। हमारे समाज में महिलाये जागरूक हो चुकी है और हर तरह के काम कर रही है। गरीब महिलायें ऋण लेकर अपना व्यापार चला रही है और उन्हें मुनाफा नहीं हो रहा है। महिलाओं को भूमि में अधिकार होना बहुत जरुरी है, भूमि में अधिकार मिलने के बाद ही वो कोई काम कर सकती है। काम करने के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा और अपने घरो से बाहर निकलना होगा। पुरुषो को इस बात की चिंता है की अगर महिलायें बाहर काम करने चली जाएगी तो घर में चूल्हा चौका कौन करेगा। पर ये अशिक्षित लोगो की मानसिकता है। पढ़े लिखे लोग कही ऐसा नहीं करेंगे वो हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की हमारे समाज में महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना बहुत जरुरी है। आज के समय में गरीब महिलायें दर दर की ठोकरे खा रही है। अब हमारे समाज की महिलाएं जागरूक हो गई हैं ,कुछ महिलायें अब किसी मजबूरी के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाती है। कोई भी व्यापार करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाए चलाई जाती है जिसकी सहायता से महिलायें अपना व्यापार खड़ा कर सकती है। अशिक्षित महिलायें भी एक दूसरे को देखकर कदम से कदम मिलाकर चल सकती है। सरकार के द्वारा महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना शुरू हो गया है। महिलाओं के नाम से अगर जमीन खरीदी जाती है तो उसमे कुछ छूट मिलती है। हमारे समाज में महिलाओं को जागरूक होना व शिक्षित होना बहुत जरुरी है।जिस प्रकार से पुरुषो का हक़ भूमि में होता है उसी प्रकार से महिलाओं को भी हक़ मिलना चाहिए
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी जानकारी
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव की वजह अशिक्षा है। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। महिलाओं का अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहिए। पुरुष महिलाओं को भूमि में अधिकार नही देना चाहते हैं। क्योंकि उनको भूमि में अधिकार मिलने के बाद महिलाएं उनको भाव नही देंगी।महिलाएं वर्तमान में लगभग हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं,मगर अभी भी कुछ महिलाओं का जीवन घर के कामकाज तक ही सीमित रहता है।
आज हमारा देश पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतवासियों के लिए इस दिन का बड़ा महत्व है। सदियों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। हम कृतज्ञ है उन वीर सपूतों और वीरांगनाओं का जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और हमें स्वतंत्र भारत में गर्व से जीने का अवसर दिया। अब हमारा कर्तव्य है अपने देश की रक्षा करें , दुनिया में भारत का नाम रौशन करें और समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों का अंत कर,देश को प्यार का आशियाँ बनाएं। मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है ,अगर हमारे समाज में महिलाएं जागरूक नहीं हैं तो वे अपना व्यवसाय नहीं कर सकती हैं जैसे कि हमारे समाज में सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं जैसे सिलाई मशीन में काम कर सकती हैं बड़ी बड़ी फैक्टिरियों में काम कर सकती हैं ,कोई जानवर पाल सकती हैं कोई व्यवसाय कर सकती हैं। कपड़ों का भी काम कर सकती हैं जिसे कर के महिलाएं अपना परिवार चला सकती हैं। कुछ महिलाओं के पास पूंजी की कमी है जिसके वजह से वे व्यवसाय नहीं कर पाती कहीं लोन के लिए जाती हैं उनसे अधिक ब्याज वसूला जाता है। लेकिन पढ़ी लिखी महिलाओं को देखकर अशिक्षित महिआएं एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकती हैं। पुरूष के दबाव के कारण कुछ महिलाएं घर से नहीं निकलती हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी तभी कुछ कर पायेंगी समाज आगे बढ़ पायेंगी। अभी भी गरीबी बहुत है एक बार खाती हैं फिर दिन भर भूखे रहती हैं यदि महिलाओं को उनका अधिकार मिल जाए तो ऐसा नहीं होगा
Transcript Unavailable.
बहराइच उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लाक हुजूरपुर ,गाजीपुर कोंडरी , गांव सदा पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अंश सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज को महिलाओं के आधार को समझना चाहिए और उन्हें भूमि प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाए निकाली गई है, और उन्हें अवगत कराने की जरुरत है। महिलाओं को समाज में जागरूक करने की जरुरत है, अगर महिलायें जागरूक नहीं होंगी तो हमारा देश और पीछे चला जायेगा। महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वराज प्राप्त हो
