उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक हजूरपुर, थाना हजूरपुर ,तहसील पयागपुर से विशाल सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं को घर से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलेंगी, तो फिर वे कैसे जागरूक होंगी और हर व्यवसाय में अपना खुद का व्यवसाय कैसे कर सकेंगी। महिलाएं खुद का व्यवसाय कर सकती हैं, सिलाई का काम समूह में कर सकती हैं ,बड़ी बड़ी कंपनियों में काम कर सकती हैं साथ ही जानवर भी पाल सकती हैं। जिनके पास पूंजी है वे महिलाएं अपना व्यवसाय भी कर रही हैं। कुछ महिलाएं जिनके पास पूंजी नहीं है वे घर पर बेरोजगार बैठी हैं और दर दर की ठोकरे भी खा रही हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के मौजा अमरहि से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवा शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने गाँव में बाढ़ आती है, तो सबसे पहले सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए कि जो बड़े-बड़े पुल , बांध, नदी है उन्हें अच्छी तरह से निर्माण करे और ठीक करे। गरीबों के लिए कुछ भोजन की व्यवस्था भी की जानी चाहिए ताकि हम लोगों को बाढ़ पीड़ितों से राहत मिल सके। हमारे देश में बाढ़ मई-जून या जुलाई-अगस्त के महीने में आती है, इससे काफी लोग प्रभावित होते है
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश चंद्र पांडेय से साक्षात्कार लिया।योगेश चंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि में अधिकार दे कर सरकार महिलाओं के लिए अच्छा कदम उठा रही है। महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है।स्टाम्प में भी छूट है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा अजोला की खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिलेश कुमार से बातचीत की। अखिलेश कुमार का कहना है कि शिक्षित महिलाएं घर पर बैठी हुई हैं उन्हें भी काम करने का मौका मिलना चाहिए। महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए ,उन्हें पढ़ाई लिखाई और नौकरी करने का मौका मिलना चाहिए। उन्हें सिलाई कढ़ाई का मौका मिलना चाहिए ,घरेलू काम जैसे सिलाई का भी मौका मिलना चाहिए। अगर महिलाओं को मौका मिलेगा तो वे बहुत कुछ कर सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामरूप मौर्य से बातचीत की। रामरूप मौर्य ने बताया कि पति के ना रहने पर महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना सही है। पढ़ी लिखी महिलाएं घर पर बैठी हैं, इसमें समाज और उनके परिवार की राय है कुछ लोग महिलाओं को काम करने से नहीं रोकते कुछ लोग मना करते हैं। हमारे समाज में बहुत सारी महिलाएं आगे बढ़ रही हैं बाहर निकल कर काम कर रही हैं तो ये अपना अपना सोच है। उनका कहना है कि पति के ना रहने के बाद महिलाओं को कुछ काम करने की जरूरत है साथ ही महिलाओं को बेटे के बराबर का हक़ मिलता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोहेलचंद से बातचीत की। सोहेलचंद का कहना है कि महिलाओं को नौकरी उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। साथ ही जो महिलाएं अशिक्षित हैं उनके लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।शिक्षित महिलाओं के साथ साथ अशिक्षित महिलाओं को भी जागरूक किया जाना चाहिए। उनका कहना है जब तक पुरूष हैं महिलाओं को भूमि अधिकार नहीं मिलना चाहिए। जब पति की मृत्यु हो जाती है तो वारिश के रूप में महिलाओं को अधिकार मिलेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार उनके लिए व्यवसाय उपलब्ध करवाए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हिमांशु से साक्षात्कार लिया।हिमांशु ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार बिलकुल नही मिलना चाहिए।क्योंकि कई महिलाएं इस अधिकार का दुरूपयोग करती हैं। महिलाओं के लिए बहुत सारे कानून बनाए जा रहे हैं। पुरुषों के लिए कोई कानून नही बनाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजेंद्र तिवारी से साक्षात्कार लिया।विजेंद्र तिवारी ने बताया कि पति के ना रहने पर महिलाएं भूमि में अधिकार पा सकती हैं।पुरुषों की सोच होती है कि औरत घर में रहें,मगर ये सही नही है। पर्दा प्रथा ख़त्म होना चाहिए। महिलाओं को घर से निकल कर जागरूक होना चाहिए तथा बिजनेस और नौकरी करना चाहिए।
