उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार से साक्षात्कार लिया।शिव कुमार ने बताया कि महिलाओं के पति के मृत्यु के बाद जमीन में हिस्सा मिल सकता है,उसके पहले कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजीव विश्वास से साक्षात्कार लिया।राजीव विश्वास ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के कई स्किम लागू किया है। मगर शिक्षा के अभाव में महिलाएं उनका लाभ नही उठा पाती हैं। जब तक महिलाएं शिक्षित नही होंगी वो जागरूक और आत्मनिर्भर नही होंगी।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को भूमि अधिकार नहीं मिलना चाहिए उन्हें ससुराल में उनका अधिकार मिलना चाहिए अगर उन्हें मायके में भूमि अधिकार मिल जाता है तो भाई बहन के बीच दरार पड़ जाती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे किसान है भैंस पालने से दूध मिलता है उसका गोबर खेत में डालने से खाद बन जाता है। उनका कहना है कि जमीन पर अधिकार पति के ना रहने पर देना चाहिए पहले देने से वे गलत उपयोग कर सकती हैं

नाम रशीद पिता का नाम असलम खान ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर मौज सिंहपुर ठकुराइन पूर्व शौचालय शौचालय की सुविधा नहीं हो पा रहा है और जो नौकरी करते हैं वह ड्यूटी पर नहीं रहते हैं और टंकी में पानी की भी सुविधा नहीं हो पा रहा है कुछ लोग पानी भरकर शौचालय में ले जा रहे हैं महिला पुरुष दोनों

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक हुजूरपुर से बता रहे है की हमारे समाज में अधिकतर महिलायें अपने घर के काम काज में अपने समाज व्यतीत करती है। इन सब कार्यो में उलझे रहने के कारण महिलायें जागरूक नहीं हो पा रही है। हमारे समाज में बहुत सी महिलायें है जिनके पास कुछ भी नहीं है। कड़ी मेहनत करने के बाद भी महिलायें इस महंगाई में अपने परिवार का गुज़ारा नहीं कर पाती है। अपना व्यापार करने के लिए पूंजी के आभाव में महिलायें दर दर की ठोकरे खा रही है। सरकार महिलाओं के लिए बाहत से योजनाए चला रही है और अब महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर सकती है।सरकार महिलाओं के लिए बहुत कुछ कर रहे है , इसलिए महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरुरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक हुजूरपुर से बता रहे है की महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी तभी वो किसी प्रकार के नौकरी में भाग ले सकती है। हमारे समाज में कई नौकरियां भारत सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, इसलिए महिलाएं फॉर्म भरकर निजी या सरकारी रूप से अपना काम कर सकती हैं। देश के हर क्षेत्र और विभागों में महिलाओं के लिए काम उपलब्ध है। हर माता पिता का एक सपना होता है कि हमने अपनी बेटी को शिक्षित करके उसे इतना कुछ दिया है और अब उसे नौकरी करते देखना चाहते है। भ्रष्टाचार के कारण बहुत सी बेटियां नौकरी से वंचित रह जाती है। अशिक्षित महिला घरो में रहकर अपने परिवार को पाल रही है। पुरुष वर्ग नहीं चाह रहे है की महिलायें अपने घरो से बाहर निकले, हमारे समाज में महिलाओ के साथ अत्याचार भी हो रहा है। समाज को भी सोचना चाहिए की हमें महिलाओं को शिक्षित व जागरूक करना चाहिए। समाज को सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी हमारे देश का विकास हो पायेगा