उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से पुरैना के निवासी कांता प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को भी पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है, इसलिए बेटियों को भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमा शंकर मिश्रासे साक्षात्कार लिया।उमा शंकर मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और उनको पुरुषों के बराबर अधिकार देना चाहिए। शिक्षित होने से सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगी और अपना विकास कर पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजीत पाठक से साक्षात्कार लिया।रंजीत पाठक ने बताया कि महिलाओं के लिए रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी फ़ीस को और घटाना या कम करना चाहिए । इससे आकर्षित होकर लोग महिलाओं के और जमीन खरीदेंगे। हमारा पुरुष प्रधजन समाज है और पुरुषों के विकृत सोच के कारण महिलाओं को दब कर रहना पड़ रहा है। महिलाओं को घर के काम तक ही सिमित कर के रखा जा रहा है। जैसे वो इंसान ना हो कर कोई वस्तु हैं। महिलाओं को इंसान समझा जाए और समाज में बराबर का अधिकार दिया जाए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्पनाथ नाथ पांडेसे साक्षात्कार लिया।कल्पनाथ नाथ पांडेने बताया कि ससुराल में पति के ना रहने पर महिला को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही ससुर और पति अपनी इच्छा से महिला को हिस्सा दे सकते हैं। समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जान तक महिलाएं शिक्षित नही होंगी वो जागरूक नही हो पाएंगी

यह एपिसोड बदलते मौसम और असामान्य बारिश के कारण कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों की व्यापक चर्चा करता है। फसल उत्पादन, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी प्रबंधन और किसानों की आजीविका पर पड़ने वाले असर का विस्तृत विवरण दिया गया है। साथ ही, इन चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों द्वारा अपनाए जा रहे समाधानों और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कांता प्रसाद से साक्षात्कार लिया।कांता प्रसाद ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटा के समान बेटी को भी हक़ मिलना चाहिए। बेटा और बेटी में कोई अंतर नही है। दोनों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए

दोस्तों, राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला अभी भी 2.5 किमी तक पैदल चलकर जाती हैं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने परिवार के लिए पीने का पानी लाने में औसतन दिन में 3-4 घंटे खर्च करती हैं, यानि अपने पूरे जीवन काल में 20 लाख घंटों से भी ज्यादा. क्या आपको ये बातें पता है ?और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जयराम यादव से साक्षात्कार लिया।जयराम यादव ने बताया कि जब तक पति है तब तक महिला का जमीन में हक़ नहीं है। पति के ना रहने पर महिला का हक़ बनता है। मैके में लड़की का भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिला को नौकरी करना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमा सेवक शुक्ला से साक्षात्कार लिया।उमा सेवक शुक्ला ने बताया कि पति के न रहने पर महिला का भूमि पर अधिकार हो सकता है,लेकिन उसके पहले नही हो सकता है। ससुराल में सास ससुर के मर्जी से भी महिला को भूमि अधिकार मिल सकता है। आज महिलाएं नौकरी कर रही हैं और हर क्षेत्र में कामयाब हैं। मगर कई पुरुष हैं जो महिलाओं के घर से बाहर निकलने और नौकरी करने के विरोधी हैं। इस वजह से कई महिलाएं समाज में पिछड़ी हुई हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुशल कुमार से साक्षात्कार लिया।कुशल कुमार ने बताया कि पति के मृत्यु के बाद पत्नी को भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए