उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हफीजुल रहमान से साक्षात्कार लिया। हफीजुल रहमान ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाओं को घर से बाहर निकल कर काम करना चाहिए। पुरुषों को उनका साथ देना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों एक सामान है,इसलिए दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परशुराम से साक्षात्कार लिया।परशुराम ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। पुरुष महिलाओं को आगे नही बढ़ने देते ऐसा सोच गलत है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सफीउल्ला से साक्षात्कार लिया।सफीउल्ला ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ी - लिखी महिलाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए।अशिक्षित महिलाएं घर के कामों और बाल - बच्चों में बहुत व्यस्त रहती हैं,इसलिए वो जागरूक नही होती हैं। शिक्षित महिला जागरूक होती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष यादव से साक्षात्कार लिया।संतोष यादव ने बताया कि महिलाओं के साथ भेदभाव नही करना चाहिए। ग्रामीण महिलाओं में शिक्षा की ज्योत जलानी चाहिए। बच्चों की शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। समाज जागरूक होगा तभी महिलाएं भी जागरूक होंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद तिवारी से साक्षात्कार लिया।शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए तथा जॉब करना चाहिए ।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी श्रोताओं के विचार

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से वाहिद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बेटा को अधिकार दिया जा रहा उसी तरह बेटी को भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों तक सीमित सुधार लाने के लिए महिलाओं को सबसे पहले जागरूक करना चाहिए और महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए।महिलाओं को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए बहुत बाधा आती है उन्हें जागरूक होना चाहिए और दिखाना चाहिए कि वे पुरूषों से कम नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद चंद पाठक से साक्षात्कार लिया।आनंद चंद पाठक ने बताया कि अविवाहित लड़कियों को उनके पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकू यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति में तभी अधिकार मिलना चाहिए जब कोई बेटा ना हो। यदि बेटा हो तो अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्यूंकि बेटियों की शादी दहेज़ देकर की जाती है