उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्य से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटियों का भी अधिकार होना चाहिए क्यूंकि जिस तरह से पुरूष पिता के बेटे हैं महिला भी तो हैं इसलिए उन्हें भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला पयागपुर प्रखंड से शिव कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामबकत से बात किया, उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। भूमि का अधिकार पाकर महिलाये अपने बच्चो को अच्छे से पाल सकती है और अपना विकास कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शिव कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में सबसे पहले लोगों को महिलाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को सम्मान देना चाहिए कि वह स्वयं आत्मनिर्भर बने और गरीबी से बाहर होने के लिए सरकार कोई रोजगार या कार्य दे या कार्य प्रशिक्षण दे जिससे कि उनकी आर्थिक समस्या का निदान हो सके। ऐसा करने पर महिलायें स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगी और गरीबी चक्र से बाहर निकलेंगी। शहरी क्षेत्र में अधिकतर महिलायें आत्मनिर्भर है परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए परिवार को महिलाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को अपने परिवार को इस समस्या को समझाना चाहिए की गरीबी चक्र से निकलने के लिए हमें भी कार्य करने की जरुरत है। पुरुषों को महिलाओं को सम्मान देकर और उन्हें काम करने और उनके काम में सहयोग करने की अनुमति देकर सद्भाव बनाए रखना होगा ताकि महिलाएं गरीबी चक्र से बाहर आ सकें।

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा राज्य सड़क परिवहन निगम निदेशक के हैं पत्र लिखकर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा के संबंध में दिया है महिलाएं कहीं भी ईश्वर की यात्रा कर सकती है इसका समय 18 तारीख मध्य रात्रि 12:00 बजे से 19 तारीख मध्य रात्रि 12:00 बजे तक होगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मौज ससरहवा ,गांव महरौली के निवासी रामगोपाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है और उन्हें छोटे मोटे कार्य है सिलाई मशीन चलना और समूह चलने की आवश्यकता है। अगर पति चाहे तभी उन्हें भूमि में हिस्सा मिल सकता है।महिलाओं का शिक्षित होना और जागरूक होना बहुत जरुरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला मौजा अम्लवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित होना चाहिए उन्हें अधिकार मिलना चाहिए उन तक खबर पहुंचनी चाहिए। महिलाओं को घरो से बाहर निकल कर काम करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मौज आमदापुर गुलहरिया,गांव आमदापुर के निवासी दीप कुमार श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राममनोहर से साक्षात्कार लिया।राममनोहर ने बताया कि बेटी की शादी के बाद पति चाहेंगे तो भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को नौकरी करना चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अख्तर से साक्षात्कार लिया।अख्तर ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को घर से बाहर निकलना जरुरी नही है,बल्कि मर्दों को बाहर निकलना जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जयराम से साक्षात्कार लिया।जयराम ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है