उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज काशी जोत ,गांव काशी जोत से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम कुमार से साक्षात्कार लिया। विक्रम ने बताया कि लड़कियों को भूमि में अधिकार विशेष परिस्तिथि के हिसाब से मिलना चाहिए। महिला की शादी टूट जाने पर वो अपने मायके में संपत्ति के लिए दावा कर सकती है। पिता को संपत्ति अगर पूर्वजो के द्वारा मिली है, तो उस संपत्ति में बेटियों का भी अधिकार है। महिलाओं के पिछड़े होने के पीछे कही न कही सरकार की गलती है, क्युकी सरकार के द्वारा चलाये गए अभियान को गाँव गाँव तक पहुंचना सरकार का काम है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक महासी ,मौज भगवती शंकरपुर ,गांव बहादुरपुरवा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू सिंह से साक्षात्कार लिया। बबलू सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति शिक्षा के माध्यम से जागरूक किया जा सकता है। महिलाओं को घरो से बाहर निकलने का पूरा अधिकार है अशिक्षित लोग महिलाओं को कम बाहर निकलने देते है। महिलायें शिक्षित रहेंगी तो उन्हें सभी चीज़ की जानकारी रहेगी,इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज रूपगंज बाजार से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार से साक्षात्कार लिया। संजय कुमार ने बताया कि माता पिता बेटी की शादी में लाखो खर्च करते है, इसलिए उन्हे पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं होता है। शादी से पहले बेटियों का अधिकार होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। समाज में बहुत से लोग है जो अपने बहन बेटियों को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है और बहुत से लोग चाहते है की हमारी बहन बेटी घरो से बाहर निकले और आगे बढे।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के निवासी नीरज पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर बेटी की शादी नहीं होती है , तो पिता के संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। शादी के बाद बेटियों का हिस्सा उनके ससुराल में होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बेलभरिया के निवासी वाहिद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बहन को भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए, जैसे बेटा को अधिकार मिल रहा है वैसे ही बेटी को भी बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के निवासी सुरेश जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटा और बेटी में कोई भी फर्क नहीं है। अगर पिता के संपत्ति में बेटा को हिस्सा मिल रहा है तो बेटी को भी हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया की लोगो की सोच गलत है जो बेटा और बेटी में अंतर करते है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोंडा जिल के निवासी रामू से साक्षात्कार लिया। रामू ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलता है। शिक्षा में महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें जागरूक भी होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज ताल पिठाइ ,गांव कॉल बाजार से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहन से साक्षात्कार लिया। मोहन ने बताया कि बेटियों का शादी से पहले पैतृक संपत्ति में अधिकार होता है और शादी के बाद अपने ससुराल में अधिकार होता है। शादी हो जाने के बाद बेटियों को पैतृक सम्पति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक पयागपुर ,मौज फ़र्दा त्रिकुलिया ,गांव फ़र्दा त्रिकुलिया से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भोपाल सिंह से साक्षात्कार लिया। भोपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है,जब तक वो शिक्षित नहीं होंगी तब तक वो कुछ भी नहीं जान पाएंगी, इस लिए शिक्षा बहुत जरुरी है महिलाओं के लिए। महिलाओं को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है,यही कारण है की महिलायें पिछड़ रही है। इसलिए महिलाओं का घरो से बाहर निकलना बहुत जरुरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सियाराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जिस घर में लड़के ना हो वहां लड़कियों का भूमि पर अधिकार है लेकिन जिस घर पर लड़के हो वहां लड़कियों का अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि बेटा और बेटी दोनों माँ के बच्चे हैं लेकिन शादी हो जाने के बाद ससुराल में उनका अधिकार बनता है मायके में नहीं। लड़की जब मायके में आती हैं तो उन्हें कुछ पैसे दे दिए जाए तो ये सही रहेगा