उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अब्दुल अहमद से साक्षात्कार लिया।अब्दुल अहमद ने बताया कि महिलाएं मायके या ससुराल केवल एक जगह सम्पत्ति का अधिकार ले सकती हैं। दोनों जगह नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में महिला का अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इदरीश से साक्षात्कार लिया।इदरीश ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले मायके और शादी के बाद ससुराल में अधिकार होना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित होना जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूर इस्माइल से साक्षात्कार लिया।नूर इस्माइल ने बताया कि महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार निषाद से साक्षात्कार लिया।राजकुमार निषाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में महिलाओं का हक़ होता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जय बाशा से साक्षात्कार लिया।जय बाशा ने बताया कि महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। मायके में कानून ने अधिकार दिया है,मगर मायके वाले देते नही है। इनको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिला है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरेश कुमार से साक्षात्कार लिया।अमरेश कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाएं आज भी अशिक्षित हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नही मिलती है। इसलिए वो इसका लाभ नही उठा पाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेम से साक्षात्कार लिया।नेम ने बताया कि विवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति में अधिकार नही है। शादी के बाद महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। ये बीटा और बेटी दोनों को पढ़ा रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से साक्षात्कार लिया।राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल में सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को गांव - गांव जा कर शिक्षा पे प्रति महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। वर्तमान समय में महिलाएं पढ़ाई कर रही है। महिलाएं पढ़ेंगी नही तो आगे नही बढ़ेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कपिल देव से साक्षात्कार लिया।कपिल देव ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। जगह जगह कैम्प लगा कर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित और जागरूक करना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशुतोष से साक्षात्कार लिया।आशुतोष ने बताया कि महिलाओं की पैतृक सम्पत्ति पर बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को जरूर पढ़ाना चाहिए। लड़का और लड़की एक समान है। ग्रामीण इलाकों में कम बुद्धि के कारण लड़कियों को नही पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान समय में लड़कियों को सहयोग मिलेगा तो वह हर काम कर सकती हैं ।
