उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बातचीत की। कमला देवी का कहना है कि महिलाओं को मायके या ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए और हम लोगों को सरकारी योजना का कोई लाभ ही नहीं मिल रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय सिंह से बातचीत की अजय सिंह का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित कर के उन्हें स्वतंत्रता मिल सकती है। तथा नौकरी में आरक्षण दिया जाए और सरकारी योजनाए देकर उन्हें आगे बढ़ाया जाए। पॉलिसी बनाने वाले की कमी के कारण महिलाओं के योजनाओं का गलत उपयोग किया जा रहा। उनका कहना है महिलाओं को एक जगह केवल अधिकार मिल सकता है या तो मायके में या फिर ससुराल में मिल सकता है दोनों जगह संपत्ति का अधिकार मिलना गलत है। यदि लड़की विवाहित नहीं है और मायके में है तो वह पिता की संपत्ति का हक़दार बन सकती हैं
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शेरू भाई से बातचीत की शेरू भाई का कहना है महिलाओं को उनका अधिकार मिल नहीं रहा है क्योंकि उन्हें शिक्षा नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा इतनी महंगी हो गयी है कि लोग बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई नहीं होता है इसलिए प्राइवेट स्कूलों में भेजना पड़ता है। अशिक्षित होने के कारण आज महिलाओं का शोषण हो रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुक्मणी से बातचीत की।रुक्मणी का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है वे अपने बच्चों को भी पढ़ा रही हैं
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गन्ने की फसल में लगने वाला पायरिल्ला कीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता देवी से बातचीत की। सीता देवी का कहना है कि महिलाओं का शादी से पहले पिता की संपत्ति में अधिकार रहता है शादी के बाद ससुराल में अधिकार रहता है। महिलाओं को शिक्षा मिलना जरूरी है वे अपने बच्चों को भी पढ़ा रही हैं। उनका कहना है आंगनवाड़ी से उन्हें राशन भी मिलता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से बातचीत की। अनीता का कहना है कि महिलाओं को शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है महिला पुरूष दोनों माँ के संतान होते हैं लेकिन मायके में भाइयों का अधिकार होता है महिलाओं को ससुराल में ही हिस्सा लेना चाहिए।उनके माता पिता उन्हें नहीं पढ़ाये हैं इसलिए वे नहीं पढ़े हैं। उनका कहना है पहले कोई सुविधा नहीं मिलता था अब सरकार सहायता कर रहा है तो लड़कियों को अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नानकाई से बातचीत की। नानकाई का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को पढ़ाना चाहिए लेकिन गरीबी के कारण नहीं पढ़ा पाते हैं। नानकाई ने बताया उनके पांच बच्चे हैं जिसमे से वे एक बच्चे को पढ़ा रही हैं। उनका कहना है लोन लेकर वे भैंस पालन कर रही हैं ,समूह से लोन ले रही थी महिलाएं लेकिन जमा करने के डर से उन्होंने वापस कर दिया
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी देवी से बातचीत की। बातचीत में मुन्नी देवी का कहना है कि महिलाओं का अधिकार ससुराल में होना चाहिए मायके में उन्हें अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बच्चों को पढ़ाना चाहिए। उनका कहना है बच्चों को नौकरी मिलेगा तभी तो उन्हें पढ़ाया लिखाया जाए क्योंकि उनके पास खाने के लिए गल्ला नहीं मिलता है तो बच्चों को कैसे पढ़ायेंगे।
