उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए। गरीबी के कारण माता पिता शिक्षित नहीं करा पाए। सरकारी योजना का लाभ सही से नहीं मिल रहा है। गरीबी के कारण अपने बेटी को भी शिक्षा से वंचित कर दिया ।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से किताब उल निशा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शादी से पहले मायके में अधिकार होना चाहिए और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को जागरूक करना भी जरुरी है, बिना शिक्षा के महिलाये कुछ भी नहीं कर पाएंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक फैजाबाद से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से आरिफ खान से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। जिस प्रकार पुरुषो का हिस्सा मिलता है उसी प्रकार महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओ को स्कूल व कॉलेज भेज कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकता है। जानकारी के आभाव में महिलायें सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाती है। महिलाओं को अपने घरो से बाहर निकलना होगा तभी वो कुछ कार पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिकेत से बातचीत की। अनिकेत ने बताया कि ये पनि बहन को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा नही देंगे।इनकी बहन शादी के बाद क्या अपने ससुराल की जमीन में से इनको हिस्सा देगी ? शादी के बाद बहन का ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लता से बातचीत की। लता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटा और बेटी की परवरिश एवं लाड - प्यार एक समान दिया जाता है तो सम्पत्ति में अधिकार भी एक समान होना चाहिए। लता अपने बच्चों को बराबर अधिकार देंगी। बच्चे बुद्धिमान होंगे तो सम्पत्ति को लेकर झगड़ा नही करेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पद्मावती से साक्षात्कार लिया । पद्मावती ने बताया कि महिला को शादी के पहले पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद महिला को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम भगत से साक्षात्कार लिया।राम भगत ने बताया कि महिलाओं का पैतृक संपत्ति में अधिकार ससुराल में रहने पर होगा।महिलाओं को शिक्षित और जागरूक रहना बहुत जरूरी है।इनके गांव में शिक्षित महिलाएं समूह चला रही हैं और रोजगार कर रही हैं। अशिक्षित महिलाएं कुछ नही कर पा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रपाल सिंह से साक्षात्कार लिया।चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।मायके में बेटा होगा तो बेटी को सम्पत्ति अधिकार नही मिलेगा। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।शिक्षित महिलाएं अपने विवेक से काम करेंगी और अशिक्षित महिलाएं जल्दी दूसरों की बातों में आ जाती हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम वर्मा से साक्षात्कार लिया।हरिराम वर्मा ने बताया कि महिलाओं का शादी से पहले पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हक़ है। मगर शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।