उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम नरेश से बातचीत की। बातचीत में राम नरेश का कहना है कि अपने अधिकारों को पाने के लिए बेटियों को पढ़ाना जरूरी है उन्होंने अपनी बेटियों को भी शिक्षा दिलवाया है। उनका कहना है अब महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार दिया जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से घनश्याम मिश्रा से बातचीत की।घनश्याम मिश्रा का कहना है कि महिलाओं को अधिकार प्राप्त आसानी से मिले उसके लिए शिक्षा जरूरी है।महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके होना चाहिए और शादी के बाद उनका पूरा हक़ ससुराल में होना चाहिए। भारत सरकार ने महिला अधिकार पर जो कानून बनाया है वो सही है। महिला पुरूष दोनों को मिलकर काम करना चाहिए तभी देश का विकाश होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोमई से बातचीत की। सोमई का कहना है कि महिलाओं का अधिकार सिर्फ ससुराल में होना चाहिए मायके में नहीं। लेकिन अगर अब कानून बनाया गया है तो उन्हें हर जगह अधिकार दिया जाए।जिस हिसाब से पुरुषों को हिस्सा मिलता है उसी तरह से महिलाओं को भी हिस्सा मिलना चाहिए।उनका कहना है बेटी और बेटा सभी को पढ़ाना चाहिए।यदि महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी और नहे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बलदेव सिंह से बातचीत की। बलदेव सिंह का कहना है कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है फ़िलहाल आज के युग में सबके लिए शिक्षा जरूरी है और वे पढ़ाई भी कर रही हैं।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल के कुल 39481 पदों पर भर्ती निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष के उम्र वाले वैसे पुरुष व महिला उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं की कक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आयु सीमा में छूट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ,फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट ,लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ जाँच प्रक्रिया व चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतन 18,000 रूपए से 69,100 रूपए है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है : https://ssc.gov.in/ . इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद से सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए निर्धारित की गई है एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। याद रखिए इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद सलीम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का उनके ससुराल के भूमि के अधिकार होना चाहिए। अशिक्षित महिला सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है। सरकारी योजनाओ का लाभ पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा है। महिलाओं को शिक्षित करना जरुरी है। महिला और पुरुष दोनों को कमाने की जरुरत है, तभी देश का विकास हो पायेगा।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कामिनी शुक्ला से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है,अशिक्षित महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है। बच्चो को स्कूल में खाना नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाओ का लाभ पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नकशेद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। सरकार के द्वारा महिलाओं के नाम से भूमि रजिस्ट्री पर छूठ दी गई है, ये बहुत सराहनीय बात है। सरकारी योजना का लाभ सही से नहीं मिल रहा है, राशन भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है। महिलाओं को ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सरकारी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज कली से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके का हक नहीं ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना जरुरी है। सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है