उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से साक्षात्कार लिया।पिंकी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाएं घर से कुछ रोजगार कर सकती हैं। महिलाओं को घर से बाहर निकलना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों माँ की कोख से जन्म लेते हैं,इसलिए दोनों को सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद यूल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार उनके ससुराल में मिलना चाहिए। मायके में पिता और भाई का संपत्ति में अधिकार होता है। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए। महिलाओं को घरो से निकलने देना चाहिए तभी वो कुछ कर पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उनकी बेटियां हैं लेकिन वे उन्हें नहीं पढ़ा रही। पिता की संपत्ति में बेटियों का बराबर का हक मिलना चाहिए। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती से बातचीत की। मालती का कहना है कि महिलाओं को ससुराल हिंसा मिलना चाहिए मायके में नहीं। उनका कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बहुत सारी महिलाएं अशिक्षित होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं। महिलाएं जो पढ़ेंगी वे हर क्षेत्र में काम कर पायेंगी अशिक्षित महिलाओं के लिए भी बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं जिसे वे कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल से ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बलदेव सिंह से बातचीत की।बलदेव सिंह का कहना है महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए इससे उन्हें कोई विवाद नहीं होगा। उनका कहना है महिलाओं के साथ साथ सबको शिक्षित होना बहुत जरूरी है शिक्षित होने पर वे हर काम कर पायेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूपेंद्र सिंह से बातचीत की। भूपेंद्र सिंह का कहना है महिलाओं का अधिकार प्राप्ति में सबसे मुख्य भूमिका शिक्षा निभाती है। शिक्षा रहेगा तो महिलाओं को हर क्षेत्र में अधिकार मिलेगा। उनका कहना है कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार शादी के पहले मायके में होना चाहिए शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को देने के लिए सीधे उनके खाते में योजना देनी चाहिए क्योंकि दलाली आजकल बहुत हो रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नक्शेद राव से बातचीत की। नक्शेद राव का कहना है कि महिलाओं की जबतक शादी नहीं होती मायके में अधिकार होता है शादी के बाद उनका अधिकार सिर्फ ससुराल में होता है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए पढ़ी लिखी नहीं रहेंगी तो अधिकार नहीं मिल पायेंगी। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं शिक्षित नहीं हैं जिसके कारण सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं. इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। नक्शेद राव का कहना है कि महिलाएं पढ़ी लिखी रहेंगी तो उनका दिमाग खुलेगा पढ़ी लिखी नहीं रहेंगी तो क्या कर पायेंगी। पढ़ी लिखी महिलाएं हर जगह काम कर रही हैं स्कूलों में अस्पतालों में हर जगह काम कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव पांडे से बातचीत की। रामदेव पांडे का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है शिक्षित होंगी महिलाएं तो कुछ काम कर पायेंगी ,अशिक्षित महिलाएं सरकार द्वारा निकाली जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं ले पाती हैं और उसका लाभ नहीं ले पाती। रामदेव पांडे कहना है शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जो अनपढ़ महिलाएं हो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहीहैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामसेवक से बातचीत की। रामसेवक का कहना है कि महिलाओं को शादी के पहले मायके में अधिकार होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। महिलाओं को पढ़ाना चाहिए। शिक्षित होंगी तभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से देशराज से बातचीत की।देशराज का कहना है कि महिलाओं पढ़ाना चाहिए उनकी दो बेटियां हैं उन्हें वे पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है महिलाओं को ससुराल और मायके में बराबर का अधिकार होना चाहिए।