उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से साक्षात्कार लिया।पिंकी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाएं घर से कुछ रोजगार कर सकती हैं। महिलाओं को घर से बाहर निकलना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों माँ की कोख से जन्म लेते हैं,इसलिए दोनों को सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए।
