उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रपाल सिंह से साक्षात्कार लिया।चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।मायके में बेटा होगा तो बेटी को सम्पत्ति अधिकार नही मिलेगा। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।शिक्षित महिलाएं अपने विवेक से काम करेंगी और अशिक्षित महिलाएं जल्दी दूसरों की बातों में आ जाती हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है