उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनारायण से साक्षात्कार लिया। रामनारायण ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सीमित मात्रा में पढ़ाना चाहिए।महिला ज्यादा पढ़ लेगी तो पुरुष गुलाम बन कर रहेगा। वर्तमान समय में अच्छे से रहने के लिए महिला - पुरुष मिलजुल कर काम करते हैं। माता - पिता को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय गौतम से साक्षात्कार लिया। विजय गौतम ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। समाज की महिला शिक्षित होगी तभी देश का विकास होगा, ये अपनी बेटियों को जमीन में अधिकार देंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननके विश्वकर्मा से साक्षात्कार लिया। ननके विश्वकर्मा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।लेकिन बराबर नही थोड़ा बहुत सम्पत्ति मायके का मिलना चाहिए। महंगाई में महिला पुरुष दोनों को कमाना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुरुचरण से साक्षात्कार लिया। गुरुचरण ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है।महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल जायेगा तो पुरुष उनके गुलाम हो जाएंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बछराज पांडे से साक्षात्कार लिया। बछराज पांडे ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी आगे बढ़ेंगी और तभी समाज का विकास हो पाएगा। भूमि में भी महिलाओं को पुरुष के बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अपना हक़ मांगने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित कुमार से बातचीत की। अमित कुमार का कहना है की महिलाओं को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है पिता की संपत्ति में बेटियों को अधिकार है लेकिन आज के ज़माने में जबरजस्ती जमीन का अधिकार लिया जाता है ये गलत है। बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। बेटियों को पढ़ाना चाहिए ताकि वे भी आगे बढ़े नौकरी करें। उनका कहना है पुरूष अपनी छोटी मानसिकता से बाहर निकलें महिलाओं को आगे बढ़ने दें। महंगाई बढ़ गयी है ऐसे में महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी परिवार आगे बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एमके शुक्ला से साक्षात्कार लिया। एमके शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलने से महिलायें जागरूक हो जाएंगी। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है, आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलाओं के जागरूक होने के लिए अपने घरो से बाहर निकलना पड़ेगा। अशिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर बेटी को ससुराल में कोई समस्या आती है , तो बेटी पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी आगे बढ़ेंगी और तभी समाज का विकास हो पायेगा। महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुबेर अहमद से बातचीत की। जुबेर अहमद का कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए वे भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। जब तक महिला पुरूष मिलकर काम नहीं करेंगे हमारे समाज का विकास नहीं होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद कुमार से बातचीत की। आनंद कुमार का कहना है की महिलाओं को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ,उनका कहना है वे भी अपनी बेटियों को अपनी संपत्ति में अधिकार देंगे।
