उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार सिंह से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर बेटी को ससुराल में कोई समस्या आती है , तो बेटी पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में बेटियां पढेंगी तभी आगे बढ़ेंगी और तभी समाज का विकास हो पायेगा। महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा