उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेंद्र प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। यदि पिता बेटी को सम्पत्ति में अधिकार नही देते हैं तो उनको दंडित करना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिला अत्याचार थमेगा तभी महिलाएं घर से बाहर निकल पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज से साक्षात्कार लिया। मनोज ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों को समाज में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जब तक महिला शिक्षित नही होगी नौकरी या बिजनेस नही कर पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण महिला से साक्षात्कार लिया।महिला ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटी शादी कर के ससुराल चली जाती है। ऐसे में पिता या भाई ख़ुशी से सम्पत्ति में अधिकार देंगे तभी अच्छा है। ज्यादातर माता - पिता बेटा और बेटी में फर्क करते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गिरीश से साक्षात्कार लिया। गिरीश ने बताया कि जिनके पास जमीन नही होगा वो कहां से अधिकार देगा ?सरकार को इसकी व्यवस्था करानी चाहिए। जिन पिता के पास संपत्ति है वो को महंगाई के कारण बेटी को अधिकार नही देते हैं। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धर्मेंद्र से साक्षात्कार लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को घर से बाहर निकलेंगी तभी उनका खुद का अस्तित्व के बारे में जान पाएंगी। महिलाएं पुरषों से कम नहीं होती हैं। पुरुषों की उत्पत्ति महिलाओं से ही होती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगोपाल तिवारी से साक्षात्कार लिया। रामगोपाल तिवारी ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। महिलाएं शिक्षित हों और योजनाओं का लाभ उठा सकें ,सरकार को इसके लिए प्रयास करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकना से साक्षात्कार लिया। ननकना ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबलू रावत से साक्षात्कार लिया। बबलू रावत ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। यदि महिला का भाई नही है या वो तकलीफ में है, तो इस परिस्थिति में उनका मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं।वो सिलाई , कढ़ाई , बुनाई , अस्पतालों ,इत्यादि में काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में शिक्षित महिलाएं घर में बैठी हुई हैं। पुरुष अपने अहंकार के कारण उनको घर से बाहर नही निकलने देते हैं। पुरुषों के समान महिलाओं को भी शान से जीना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव प्यारी से साक्षात्कार लिया। शिव प्यारी ने बताया कि ये खेती कर के जीवन यापन करती हैं। ये बेटी को पढ़ाती हैं। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।