उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनव्वर अली से साक्षात्कार लिया। मुनव्वर अली ने बताया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अतीक अहमद से साक्षात्कार लिया। अतीक अहमद ने बताया कि समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में सक्रीय होना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजित राम से साक्षात्कार लिया। राजित राम ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार है।यदि शांति से अधिकार नही मिलेगा तो विवाद होगा।मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों बराबर है। जहां शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। वहीं अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम रंग मौर्य से साक्षात्कार लिया। राम रंग मौर्य ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशुतोष शर्मा से बातचीत की।आशुतोष शर्मा का कहना है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार यदि बेटियां शादी कर के आयी हैं विदा कर दी गयी हो तो ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को सिमित ही पढ़ाना चाहिए अधिक नहीं पढ़ाना चाहिए इससे नुकसान होता है। देश का विकाश करने के लिए महिलाओं की जरूरत नहीं होती है विकाश करने के लिए केवल आदमी का शिक्षित होना जरूरी है और शिक्षित भी उतना ही होना चाहिए जितना सिमित हो।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महेश से बातचीत की।महेश का कहना है जमीन में अधिकार बेटियों को मिलना चाहिए उन्हें ससुराल और मायके दोनों जगह बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामानंद शुक्ल से साक्षात्कार लिया। रामानंद शुक्ल ने बताया कि कुछ मजबूरियों के कारण लोग अपनी बेटियों को शिक्षित नहीं कर पाते है। जैसे मइके पर स्कूल नहीं है या फिर स्कूल जाने का साधन नहीं है। पिछड़े इलाको में लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। आज कल महिलाये हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिलाओं का भूमि में बराबर का अधिकार है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है और कानून और कायदा जानना भी जरुरी है। कुछ पिछड़े लोग है और जहाँ सारे साधान उपलब्ध नहीं है जिसके कारण भी लोग बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। गाँव में इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण भी लोग लड़कियों को बहार नहीं भेजना चाहती है। कभी कभी लड़कियां छेड़खानी का शिकार हो जाती है, इस वजह से भी लोग उन्हें बहार नहीं भेजते है। सरकार के नियम बनाने के बावजूद भी घटनाएं होती रहती है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेम से बातचीत की। नेम का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी। साथ ही उनका कहना है यदि घर में कोई नहीं है तो महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गणेश चंद्र से बातचीत की।गणेश चंद्र का कहना है कि संपत्ति में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ना चाहिए क्योंकि शिक्षा बहुत बड़ी चीज है।उनका कहना है महिला पुरूष मिलकर काम करेंगे तभी देश का विकाश होगा। हमारे समाज में सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली जाती हैं लेकिन अशिक्षित महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है क्योंकि उनके पास जानकारी नहीं पहुँच पाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खन्ना से बातचीत की। खन्ना का कहना है कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन ससुराल में मिलना चाहिए मायके में नहीं क्योंकि उनकी शादी विवाह कर दी जाती है तो ससुराल में अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है जो अशिक्षित महिलाएं हैं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता हैं क्योंकि उनको योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है।