उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुद्धू लाल से साक्षात्कार लिया। बुद्धू लाल ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के संपत्ति में हिस्सा मिलता है। शादी के पहले बेटियों का भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार होता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। शादी के बाद बेटियों का मायके में अधिकार नहीं रह जाता है। जब तक महिला और पुरष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की।श्रोता का कहना है महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए इससे भाई बहन के रिश्ते में कोई दरार नहीं आएगा। उनका कहना है बेटियों को पढ़ाना चाहिए ,महिला पुरूष मिलकर कर काम करेंगी तभी तो परिवार अच्छे से चलेगा इसके लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद से साक्षात्कार लिया।शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। बेटे हैं तो बेटियों को कैसे मिल सकता है उनकी शादी विवाह कर दी जाती है तो उन्हें कैसे अधिकार दिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश कुमार से साक्षात्कार लिया।दिनेश कुमार का कहना है कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए समाज में शिक्षा जरूरी है जब तक महिलाएं घर से बाहर निकल कर काम नहीं करेंगी तो देश का विकाश नहीं होगा। उनका कहना है महिलाओं को संपत्ति में अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए मायके में तभी मिलेगा जब कोई ना हो भाई भौजाई के रहते हुए नहीं मिल सकता है। दिनेश कुमार का कहना है जिन बच्चों का स्कुल में नाम लिखवाया गया है वे स्कूल जाते हैं तो पढ़ पाते हैं जो स्कूल नहीं जाते वे कैसे पढ़ पायेंगे। पहले के जैसा सोचने से नहीं होगा आज के जमाने में लड़का लड़की दोनों को पढ़ाना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार का कहना है कि बेटियों को शिक्षा जरूरी है उन्हें पढ़ाना चाहिए। साथ ही भूमि पर महिलाओं को ससुराल में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

भारत जैसे देश में जहां सासंकृतिक सामाजिक और राजनीतिक असमानताओं की खाई बहुत ज्यादा गहरी है, ऐसे में यह कह पाना कि सबकुछ एक समान है थोड़ी ज्यादती है। आप हमें बताइए कि "*----- महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में शामिल करने और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं? *----- समुदाय-आधारित पहल और सामाजिक उद्यमिता गरीबी उन्मूलन में कैसे योगदान दे सकते हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगदंबा प्रसाद गोस्वामी से साक्षात्कार लिया। जगदंबा प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। पुरुष के समान महिलाओं को भी जमीन में पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीरज पांडे से साक्षात्कार लिया। नीरज पांडे ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षा में भी बारबार का अधिकार होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से त्रिवेणी प्रसाद से साक्षात्कार लिया। त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलने से उन्हें सम्मान मिलेगा। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। महिलाओं को भी सभी चीज़ो में बारबार की हकदार है , उन्हें भी उनका हक़ मिलना चाहिए और हर क्षेत्र में प्रगति करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार पांडेय से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए । अगर महिला के भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा।