उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से खुशबु श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ब्लॉक बाबागंज,थाना नवाबगंज स्थित मानताहवा गांव के प्राथमिक स्कूल जाने वाला रोड बहुत ख़राब है। इस कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से वाहिद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बेटा को अधिकार दिया जा रहा उसी तरह बेटी को भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों तक सीमित सुधार लाने के लिए महिलाओं को सबसे पहले जागरूक करना चाहिए और महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए।महिलाओं को अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए बहुत बाधा आती है उन्हें जागरूक होना चाहिए और दिखाना चाहिए कि वे पुरूषों से कम नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद चंद पाठक से साक्षात्कार लिया।आनंद चंद पाठक ने बताया कि अविवाहित लड़कियों को उनके पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकू यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति में तभी अधिकार मिलना चाहिए जब कोई बेटा ना हो। यदि बेटा हो तो अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्यूंकि बेटियों की शादी दहेज़ देकर की जाती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्य से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटियों का भी अधिकार होना चाहिए क्यूंकि जिस तरह से पुरूष पिता के बेटे हैं महिला भी तो हैं इसलिए उन्हें भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शिव कुमार तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में सबसे पहले लोगों को महिलाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को सम्मान देना चाहिए कि वह स्वयं आत्मनिर्भर बने और गरीबी से बाहर होने के लिए सरकार कोई रोजगार या कार्य दे या कार्य प्रशिक्षण दे जिससे कि उनकी आर्थिक समस्या का निदान हो सके। ऐसा करने पर महिलायें स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगी और गरीबी चक्र से बाहर निकलेंगी। शहरी क्षेत्र में अधिकतर महिलायें आत्मनिर्भर है परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए परिवार को महिलाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को अपने परिवार को इस समस्या को समझाना चाहिए की गरीबी चक्र से निकलने के लिए हमें भी कार्य करने की जरुरत है। पुरुषों को महिलाओं को सम्मान देकर और उन्हें काम करने और उनके काम में सहयोग करने की अनुमति देकर सद्भाव बनाए रखना होगा ताकि महिलाएं गरीबी चक्र से बाहर आ सकें।

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा राज्य सड़क परिवहन निगम निदेशक के हैं पत्र लिखकर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा के संबंध में दिया है महिलाएं कहीं भी ईश्वर की यात्रा कर सकती है इसका समय 18 तारीख मध्य रात्रि 12:00 बजे से 19 तारीख मध्य रात्रि 12:00 बजे तक होगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला मौजा अम्लवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित होना चाहिए उन्हें अधिकार मिलना चाहिए उन तक खबर पहुंचनी चाहिए। महिलाओं को घरो से बाहर निकल कर काम करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राममनोहर से साक्षात्कार लिया।राममनोहर ने बताया कि बेटी की शादी के बाद पति चाहेंगे तो भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को नौकरी करना चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है