उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से छेद कुमार पिता का नाम स्वर्गीय राम गुलाम से बातचीत की। बातचीत में छेद कुमार का कहना है कि महिला को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन जब तक भाई ना हो साथ ही शादी से पहले उनका अधिकार है। यदि उनके पिता ,माता या भाई का देहांत हो जाता है तो इस अवस्था में महिला का अधिकार मायके में भी हो जाता है और ससुराल में भी
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि कुमार से बातचीत की। बातचीत में रवि कुमार का कहना है कि महिलाओं का भूमि का हक मायके में शादी न होने के पहले पूरा अधिकार है यदि माता-पिता नहीं है और भाई नहीं है तो महिलाओं का भूमि में पूरा अधिकार होना चाहिए यदि शादी हो जाने के बाद में ससुराल में उनका हक मिलना आवश्यक है. हमारे समाज में पढ़ी लिखी महिलाएं घर के अंदर बैठी हुई हैं वो पुरुषों के विश्वास ना होने के कारण।
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राम बहादुर से बातचीत की। बातचीत में राम बहादुर का कहना है की यदि कोई लड़का है तो लड़कियों को मायके में सम्पत्ति नहीं मिलेगा। लड़की और लड़का में बहुत अंतर् होता है महिलाओं का अधिकार मायके में तब तक रहता है जब तक शादी ना हो यदि लड़की के माता-पिता भाई ना होने पर लड़कियों का पूरा अधिकार भूमि हो सकता है नहीं तो इसके पश्चात उनका पूरा अधिकार ससुराल शादी हो जाने के बाद ससुराल में पूरा अधिकार
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लाक हुजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मौज सिंहपुर गांव घिसौना से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जितेंद्र सिंह प्रधान पिता का नाम उमेश्वर सिंह से बातचीत की। बातचीत में जितेंद्र सिंह का कहना है की महिलाओं को मायके में पूरा अधिकार मिलना चाहिए। यहां के कानून के कारण उन्हें अधिकार नहीं मिल पाता है।
नाम मुकेश पिता का नाम श्री कृष्ण कुमार ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मौज बनिया गांव मोबाइल नंबर9838974550 मुकेश का कहना है कि महिलाओं का मायके में भूमि में हिस्सा नहीं लग सकता क्योंकि अगर पिता या माता है और भाई हैं और ना रहने के कोई न रहने के बाद में उनका अधिकार पूरा हो सकता है नहीं तो ससुराल में वह उनके तथा हर चीज में उनका अधिकार मिल सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में सूखा पड़ा है, कम से कम डेढ़ महीने से पानी नहीं मिला है। बारिश कम होने के वजह से फसल में नुकसान हो रहा है। खेत खरपतवारों से भरा हुआ है फसलों की पैदावार कम हो गयी है
उत्तरप्रदेश राज्य के शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम सेनागेंद्र पांडे से बातचीत की। बातचीत में नागेंद्र पांडे का कहना है की महिलाओं को आज भी उच्च पदों पर पहुंचने के लिए बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं. अभी के क्राइम समाज में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अकेले निकलने से पहले सोचना पड़ता है। उनका कहना है कि महिला जहां पर काम करती हैं वहां पर उनके साथ भेदभाव किया जाता है। उन्हें कम सैलेरी और ज्यादा काम करवाया जाता है। समाज में ऐसे कानून बनाये जाने चाहिए जिससे प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को भी समान वेतन दी जाए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आनंद चंद्र पाठक से साक्षात्कार लिया।आनंद चंद्र पाठक ने बताया कि शादी से पहले बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।शादी के बाद उन्हें मायके में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम प्रधान से साक्षात्कार लिया।ग्राम प्रधान ने बताया कि बेटा न होने पर ही बेटियों को चल एवं अचल सम्पत्ति का अधिकार बेटी को दिया जाता है। पिता बेटा - बेटी को पढ़ाने - लिखाने और शिक्षित करने में बराबर का भाव रखेगा , मगर बेटी को भूमि अधिकार नहीं दे सकता है।क्योंकि उसे डर बना रहेगा कहीं बहू और बेटी में लड़ाई न हो जाए। लड़की को शिक्षित और जागरूक करना चाहिए। ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके।
