उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए जागरूकता लानी होगी, जब महिला पढ़ लिख लेगी तो उन्हें ये ज्ञान हो जायेगा की कैसे वो पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार पा सकती है। जिस माता पिता के पुत्र संतान नहीं है, वहां पर बेटियों का अधिकार पैतृक संपत्ति पर होता है। पहले पैतृक संपत्ति में बेटो का ही हक़ होता था, पर अब पैतृक संपत्ति में बेटो के साथ साथ माँ का भी हक़ होता है, और संपत्ति का बराबर बटवारा होता है। अब महिलाओं के अंदर भी जागरूकता आ गई है, वो भी अब अपने अधिकारों को जानने लगे है। महिलायें अब धीरे धीरे जागरूक हो रही है और आगे बढ़ रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के निवासी नीरज पांडेय से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर बेटी की शादी नहीं होती है , तो पिता के संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। शादी के बाद बेटियों का हिस्सा उनके ससुराल में होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बेलभरिया के निवासी वाहिद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बहन को भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए, जैसे बेटा को अधिकार मिल रहा है वैसे ही बेटी को भी बराबर का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर के निवासी सुरेश जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटा और बेटी में कोई भी फर्क नहीं है। अगर पिता के संपत्ति में बेटा को हिस्सा मिल रहा है तो बेटी को भी हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया की लोगो की सोच गलत है जो बेटा और बेटी में अंतर करते है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोंडा जिल के निवासी रामू से साक्षात्कार लिया। रामू ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलता है। शिक्षा में महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें जागरूक भी होना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सियाराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि जिस घर में लड़के ना हो वहां लड़कियों का भूमि पर अधिकार है लेकिन जिस घर पर लड़के हो वहां लड़कियों का अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि बेटा और बेटी दोनों माँ के बच्चे हैं लेकिन शादी हो जाने के बाद ससुराल में उनका अधिकार बनता है मायके में नहीं। लड़की जब मायके में आती हैं तो उन्हें कुछ पैसे दे दिए जाए तो ये सही रहेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर गांव ठकुराइन पूर्व मौज सिंहपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से पेशकार सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं या बेटियों को भूमि अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षा देनी चाहिए इससे वे जागरूक होंगी। सरकार ने हमारे लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं, लेकिन जब तक महिलाएं बाहर नहीं निकलेंगी तो वे जागरूक नहीं हो पायेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से अवधेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल से बातचीत की। बातचीत में राहुल का कहना है कि महिला को मायके में अधिकार तभी मिलना चाहिए जब उसका कोई भाई ना हो। महिला का अधिकार ससुराल में होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से छेद कुमार पिता का नाम स्वर्गीय राम गुलाम से बातचीत की। बातचीत में छेद कुमार का कहना है कि महिला को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए लेकिन जब तक भाई ना हो साथ ही शादी से पहले उनका अधिकार है। यदि उनके पिता ,माता या भाई का देहांत हो जाता है तो इस अवस्था में महिला का अधिकार मायके में भी हो जाता है और ससुराल में भी
Transcript Unavailable.
