उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेश यादव पिता का नाम निरहू यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शादी के पहले मायके में पूरा अधिकार होता है शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में होता है इसके पश्चात अगर मायके में माता-पिता भाई नहीं है तो उनका ससुराल तथा मायके में पूरा अधिकार होना चाहिए। उनका कहना है सरकार द्वारा कई योजनाए निकाली गयी हैं लेकिन प्रधान के वजह से महिलाओं तक वो पहुँच नहीं पाते

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अयोध्या प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है शिक्षित होंगे तभी वे जागरूक होंगे। सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं निकाली जाती हैं जो महिलाओं तक नहीं पहुंचती हैं इसीलिए शिक्षा जरूरी है। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी वे जागरूक नहीं हो पायेंगी। जागरूक होंगी तभी वे घर से बाहर निकलेंगे तभी वह नौकरी तथा कारोबार कर सकती हैं.

उत्तरप्रदेश राज्य के गांव नूरपुर मौज नूरपुर ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पू पिता मेवा लाल से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन महिलाएं घर पर बैठी हुयी रहती हैं उनके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है

उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर मौजा सिंहपुर गांव सिंगपुर खिसौना बाजार जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से वकील खान से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है। सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ महिलाओं तक नहीं पहुँच पाता है। आंगनवाड़ी के लोग आशा कार्यकर्त्ता महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक पयागपुर मौज बेलवा पदम गांव मौज बेलवा पदम ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से पंकज कुमार पाठक से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शादी के पहले मायके में भी हिस्सा होना चाहिए और ससुराल में भी हिस्सा होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा बहुत जरूरी है यदि वे शिक्षित हो या अशिक्षित हो तब भी उन्हें अधिकार लेने की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक विशेश्वरगंज थाना विशेश्वरगंज तहसील पयागपुर जिला बहराइच मौज सेमरा गांव सेमरा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से लल्लू मौर्य से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित कर के भूमि अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाता है। उनका कहना है कि पुरूष महिलाओं को घर में बंद कर के रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें बाहर निकलने देंगे तभी उन्हें लाभ मिल पाएगा। महिलाएं अभी हर क्षेत्र में आगे हैं ,हवाई जहाज चला रही हैं पुलिस बन रहे लेकिन फिर भी कुछ पुरूष उन्हें बाहर नहीं निकलने देते। सुरक्षा के डर से भी बाहर नहीं निकलने दिया जाता। सरकार को उनकी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वे आगे बढ़ पायें

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सहज राम से बातचीत की। बातचीत में सहजराम का कहना है कि महिलाओं को मायके तथा शादी हो जाने के बाद में ससुराल में बराबर का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि हमारे समाज में लड़का और लड़की एक समान है. उनका कहना है महिला को शिक्षा प्राप्त करने का भी अधिकार होता है। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन महिलाओं तक वो नहीं पहुँच पाते

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बावलिया की निवासी आरती जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत है, जब वो जागरूक होंगी तभी वो अपने अधिकारों को जान पाएंगी। बिना शिक्षित हुए वो ये नहीं जान पाएंगी की कैसे हमें अधिकारों को हासिल करना है। पुरुष वर्ग उन्हें अधिकार नहीं देना चाहते है , क्युकी कभी कभी महिलायें गलत कदम उठा लेती है। महिलायें अगर अपने अधिकारों का सही से इस्तेमाल करेंगी तो , उन्हें ये अधिकार जरूर मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बावलिया की निवासी रेनू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, इससे व सक्षम होंगी और अपने पैरो पर खड़ी हो पाएंगी। वो अपना खुद का बिज़नेस कर सकती है, उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है। पुरुष वर्ग को इस बात का डर है की कही जमीन पत्नी के नाम पर हो जाएगा और वो किसी और के साथ न चली जाये। कोई एक औरत भी अगर ये काम करती है, तो समाज में इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। कही न कही शिक्षा की भी कही के कारण ये होता है, और महिलाओं को भी ये समझान चाहिए की अगर हमारे लिए कोई इतना कर रहा है, तो हमें भी उसका मान सम्मान रखना चाहिए।

निहारिका श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना