उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगापुर की निवासी राम देवी से साक्षात्कार लिया। राम देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है की अगर भूमि हम अपने बेटियों को दे देंगे , तो फिर हमारा लड़का क्या करेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहित से साक्षात्कार लिया।मोहित ने बताया कि बेटा और बेटियों को सम्पत्ति में एक समान अधिकार मिलना चाहिएं।शादी के बाद लड़की जमीं में अधिकार मांगेगी तो भाई - बहन का रिश्ता बिगड़ेगा। मगर इससे फर्क नही पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आकाश से साक्षात्कार लिया।आकाश ने बताया कि बेटा और बेटी दोनों परिवार का हिस्सा होते हैं इसलिए दोनों को पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। जिस तरह बेटा पैदा हुआ है , उसी तरह बेटी भी पैदा हुई है, इसलिए बेटा और बेटी दोनों बराबर के हकदार है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम से साक्षात्कार लिया।राम ने बताया कि भारत एक पुरुष प्रधान देश है। यहां महिलाएं बहुत कुंठित हैं। सरकार द्वारा महिला को भूमि अधिकार देना एक अच्छा कदम है। पहले लोग पुरुष को पढ़ाते थे और महिलाओं को नही पढ़ाते थे। अब स्थिति बदली है। महिलाएं अब शिक्षित हो रही हैं। लेकिन समाज में लोग लैंगिक असमानता को मानते हैं। बेटियों को आज भी भार समझा जाता है। महिला और पुरुष में समानता होनी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे समाज में बहुत सारी चुनौतियां हैं जहाँ महिलाओं को काम नहीं करने दिया जाता है उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। साथ ही भूमि अधिकार में भी चुनौतियां आती हैं। रेनू का कहना है यदि उनके पति के पास भूमि है तो उन्हें भी उसका अधिकार होना चाहिए। साथ ही उनका कहना है पैतृक सम्पत्ति में जिनके पास जमीन है वे अपनी बेटियों को अधिकार देंगे जिनके पास नहीं है वे कहाँ से देंगे
रमेश कुमार का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना तथा शादी न होने के पहले मायके में भूमिका अधिकार मिलना चाहिए शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में होता है इसके पश्चात अगर माता-पिता भाई नहीं है तो दोनों जगह का हिस्सा ले सकती है
नाम सतीश प्रजापति पिता का नाम इंद्राज प्रजापति ब्लॉक पयागपुर थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मौज काशी जोत गांव काशी जोत मोबाइल नंबर 7237823160
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से शालिनी पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुस्कान मिश्रा से साक्षात्कार लिया। मुस्कान मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार के लिए शिक्षित और लोगों को जागरूक होने की जरुरत है। कई महिलाएं पुरुषों का भरोसा ख़त्म कर देती हैं,इस वजह से पुरुष महिलाओं पर यकीन नही करते हैं। परिणामस्वरूप उनको भूमि अधिकार नही दिया जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षित तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविन्द से साक्षात्कार लिया।अरविन्द ने बताया कि बेटियों को भी पिता की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटा और बेटी को समान अधिकार मिलना चाहिए। लड़की के शादी के बाद यदि वो मैके में हिस्सा मांगेगी तो विवाद हो सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के ब्लॉक बसीरगंज जिला बहराइच से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मुबारक अली पिता का नाम मोहम्मद इस्माइल मोबाइल नंबर मुबारक अली का कहना कि महिलाओं और बेटियों को जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जब तक शिक्षित नहीं होंगे तब तक वह कोई बिजनेस या कारोबार नहीं कर सकती। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं लेकिन उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाता। अभी की महिलाएं हवाई जहाज चला रही हैं पुलिस बन रही हैं हर काम कर रही हैं। महिलाएं जबतक बाहर नहीं निकलेंगी आगे कैसे बढ़ेंगी अभी के समाज में बुरे लोग ज्यादा हैं अच्छे लोग कम हैं जिस वजह से महिलाएं बाहर नहीं निकलती हैं
