उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेशमा से साक्षात्कार लिया।रेशमा ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। उनको अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए।पत्नी को पति के बराबर सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंद कुमार से बातचीत की। नंद कुमार का कहना है कि महिलाओं पढ़ाना चाहिए। उनका कहना है कि महिलाओं या बेटियों को संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। लड़का हो या लड़की दोनों को बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। अनपढ़ होने के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है क्योंकि उनको जानकारी ही नहीं है.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से थोड़े से साक्षात्कार लिया।थोड़े ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से साक्षात्कार लिया।पिंकी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाएं घर से कुछ रोजगार कर सकती हैं। महिलाओं को घर से बाहर निकलना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों माँ की कोख से जन्म लेते हैं,इसलिए दोनों को सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिकेत से बातचीत की। अनिकेत ने बताया कि ये पनि बहन को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा नही देंगे।इनकी बहन शादी के बाद क्या अपने ससुराल की जमीन में से इनको हिस्सा देगी ? शादी के बाद बहन का ससुराल की सम्पत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लता से बातचीत की। लता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटा और बेटी की परवरिश एवं लाड - प्यार एक समान दिया जाता है तो सम्पत्ति में अधिकार भी एक समान होना चाहिए। लता अपने बच्चों को बराबर अधिकार देंगी। बच्चे बुद्धिमान होंगे तो सम्पत्ति को लेकर झगड़ा नही करेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पद्मावती से साक्षात्कार लिया । पद्मावती ने बताया कि महिला को शादी के पहले पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद महिला को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम भगत से साक्षात्कार लिया।राम भगत ने बताया कि महिलाओं का पैतृक संपत्ति में अधिकार ससुराल में रहने पर होगा।महिलाओं को शिक्षित और जागरूक रहना बहुत जरूरी है।इनके गांव में शिक्षित महिलाएं समूह चला रही हैं और रोजगार कर रही हैं। अशिक्षित महिलाएं कुछ नही कर पा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रपाल सिंह से साक्षात्कार लिया।चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।मायके में बेटा होगा तो बेटी को सम्पत्ति अधिकार नही मिलेगा। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।शिक्षित महिलाएं अपने विवेक से काम करेंगी और अशिक्षित महिलाएं जल्दी दूसरों की बातों में आ जाती हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिराम वर्मा से साक्षात्कार लिया।हरिराम वर्मा ने बताया कि महिलाओं का शादी से पहले पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हक़ है। मगर शादी के बाद उनका ससुराल में अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।