उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजय कुमार से साक्षात्कार लिया।संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। बेटा और बेटी एक समान हैं। बेटियों को स्कूल अवश्य भेजें और उनको शिक्षित करें। शिक्षा से महिलाएं जागरूक होंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम से साक्षात्कार लिया।राम ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हक़ मिलाना चाहिए। महिलाओं को पढ़ाना चाहिए। जागरूक होने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। गरीबी के कारण लोग अपनी बेटियों को नही पढ़ाते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शहजादी से साक्षात्कार लिया। शहजादी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित होना चाहिए ।शहजादी के मायके और ससुराल में सम्पत्ति नही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश से साक्षात्कार लिया।राजेश ने बताया कि विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए । भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित  महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।अशिक्षित महिलाओं को भी इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूर जहां से साक्षात्कार लिया। नूर जहां ने बताया कि नैहर का सम्पत्ति भाई का है और ससुराल का सम्पत्ति इनका है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित  महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।  

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। शिव कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की महिलाओं के भूमि अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सरकार को जागरूक होना चाहिए और नए कानून लाने चाहिए। शादी के बाद लड़कियों का नाम राशन कार्ड से या आधार कार्ड से कट जाता है, इसमें सरकार को संसोधन करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड पयगपुर से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिबहादुर सिंह से साक्षात्कार लिया।हरिबहादुर सिंहने बताया कि लड़कियों को लड़को के बराबर भूमि में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। इससे भाई बहन के बीच विवाद की स्तिथि बन सकती है। भूमि का अधिकार विवाद का मुख्य बन सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रार्थना से साक्षात्कार लिया।प्रार्थना ने बताया कि ये अपने पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही लेंगी। उस सम्पत्ति में भाई का अधिकार है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची से साक्षात्कार लिया।चाची ने बताया कि बेटी को मायके के पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। शादी के बाद महिलाओं का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।

नाम सोहन ब्लॉक हजूरपुर थाना हजूरपुर तहसील पयागपुर गांव जगतपुर मौज जगतपुर जिला बहराइच