उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुनमुनलाल मौर्या से साक्षात्कार लिया।मुनमुनलाल मौर्या ने बताया कि ये खेती करते हैं। बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। लड़की का यदि पिता नही है तो मायके के भूमि पर लड़की का हिस्सा होता है। शादी के बाद लड़की का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है। महिलाओं को खुद का विकास करने के लिए शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम खबर दास शुक्ला से साक्षात्कार लिया।राम खबर दास शुक्ला ने बताया कि लड़की को मायके में शादी से पहले और ससुराल में शादी के बाद सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। पिता का कोई उत्तराधिकारी नही है तो उस परिस्थिति में बेटी को मायके का सम्पत्ति मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए,ताकि वो सरकारी योजना का लाभ ले सकें।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद रफीक से साक्षात्कार लिया।मोहम्मद रफीक ने बताया कि बेटी को शादी के बाद ससुराल में सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि मायके में माता - पिता या भाई नही हैं तब वो वहां भी सम्पत्ति की अधिकारी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव तकिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद शरीफ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , नौकरी करने के लिए उनका शिक्षित होना जरुरी है, तभी हम विकास कर पाएंगे। बहुत से पुरुष चाहते है की हमारे घर की महिला बाहर निकल कर शिक्षित हो और बहुत से लोग नहीं चाहते है की उनके घर की महिला घर से बाहर निकले। महिलाओं का भूमि में अधिकार होना चाहिए, चाहे उनकी शादी हुई हो या न हुई हो। महिलायें भी संपत्ति में बराबर की हकदार है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवम् से साक्षात्कार लिया। शिवम् ने बताया कि अगर बहन की शादी नहीं होती है तो पैतृक संपत्ति भाई और बहन का बारबार का अधिकार होगा। बहन की शादी के बाद संपत्ति भाइयों में बांट दिया जायेगा
हरि ओम शुक्ला का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है शादी के पहले मायके में उनका पूरा अधिकार है उसके बाद शादी हो जाने के बाद में उनका ससुराल में हक होता है हां इसके पश्चात अगर मायके में माता-पिता भाई नहीं है तो ससुराल में और मायके में भू
उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राम अनुज से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शादी होने के पहले मायके में पूरा अधिकार होना चाहिए और शादी हो जाने के बाद में उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है इसके पश्चात अगर मायके में माता-पिता भाई-बहन नहीं है तो विवाहित औरत मायके तथा ससुराल में भूमि ले सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। सरकार उनके लिए बहुत अच्छी व्यवस्था कर रही है। अभी जहाँ भी जाएँ महिलाएं काम कर रही हैं जैसे ,अस्पताल ,स्कूल ,ट्रेनें चला रही ,कंप्यूटर सिस्टम चला रही महिलाएं हर जगह आगे बढ़ रही हैं।पुरूष महिलाओं को आगे निकलने देंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज ,मौज गुज़रा ग्राम लकाही पुरवा से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रतिनाथ से साक्षात्कार लिया। प्रतिनाथ ने बताया की लड़कियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए, क्युकी शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है। अगर लड़की का भाई नहीं है, तो उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। शिक्षा बहुत जरुरी है, पुरुष वर महिलाओं को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है, इसलिए शिक्षा बहुत जरुरी है।शिक्षा के आभाव के कारण महिलायें सरकारी लाभ नहीं उठा पाती है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष यादव से साक्षात्कार लिया।संतोष यादव ने बताया कि महिलाओं के साथ भेदभाव नही करना चाहिए। ग्रामीण महिलाओं में शिक्षा की ज्योत जलानी चाहिए। बच्चों की शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। समाज जागरूक होगा तभी महिलाएं भी जागरूक होंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज ब्लॉक से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुआ जी से साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि वो जितना अधिकार अपने बेटो को देंगी उतना ही वो अपने बेटी को देगी। भूमि में हिस्सा मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है
