उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञान प्रकाश शुक्ला से साक्षात्कार लिया।ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटा और बेटी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। भाई- बहन में प्यार है तो समझदारी से शादी के बाद भी बेटी मायके में अधिकार ले सकती है। लेकिन महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर असली अधिकार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बाबूलाल से साक्षात्कार लिया।बाबूलाल ने बताया कि महिलाओं को शादी के बाद ससुराल में भूमि अधिकार मिलना चाहिए। मायके में उनका कोई अधिकार नही होता है।महिलाएं सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।कुछ ही शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गुजरा गांव नटई पूर्व से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नियामार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। शादी से पहले मायके में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। कानून की मदद से शादी के बाद भी महिलायें मायके में अपना अधिकार ले सकती है। महिलाओ के लिए पढाई बहुत जरूरी है। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पा रही है। अनपढ़ महिलाओं को भी जागरूक होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृपाराम जयसवाल से साक्षात्कार लिया।कृपाराम जयसवाल ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। फिर योजना का लाभ लेकर कुछ काम करना चाहिए। अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर अधिकार होता है। यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव सुल्तानपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि परिवार नहीं होने पर महिलाओं का अधिकार पैतृक संपत्ति में होता ही है। शिक्षा बहुत जरुरी है महिलाओं के लिए। महिलायें घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ को नहीं जान पाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव तेराबंजरिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ध्रुव नारायण से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद महिला अगर पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगेगी तो विवाद होगा, क्युकी ससुराल में उन्हें हिस्सा मिलना ही है। शादी के बाद महिला का अधिकार मायके में नहीं हो सकता है।शिक्षा आज के समय में बहुत जरुरी है, चाहे वो महिला हो या पुरुष। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं पा रही है।पर सरकार के द्वारा उनके लिए भी बहुत साड़ी योजनाए निकाली गई है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पराग दत्त से साक्षात्कार लिया।पराग दत्त ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार ससुराल में मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। जो पढ़ेगी वो आगे बढ़ेगी। जहां अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं। वहीं पढ़ी - लिखी महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर जीवन में तरक्की कर रही हैं।
नाम पराग दत्त पिता का नाम बछराज ब्लॉक विशेश्वरगंज गांव शुं नग थाना पयागपुर तहसील पयागपुर जिला बहराइच मोबाइल नंबर 955407048
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कामता प्रसाद से साक्षात्कार लिया।कामता प्रसाद ने बताया कि ये किसान हैं। महिला को मायके और ससुराल दोनों जगह सम्पत्ति का अधिकार होना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए । अशिक्षित महिला घर का चौका - बर्तन करना चाहिए और पढ़ी - लिखी महिला को नौकरी - रोजगार करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार से साक्षात्कार लिया।मुकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को अपना अधिकार लेने के लिए शिक्षित होना चाहिए। शिक्षा बहुत जरुरी है। महिलाओं के हित में कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मगर अशिक्षा के कारण महिलाओं को जानकारी नही होता है। शादी के बाद यदि मायके में लड़की का कोई नही है तो ससुराल और मायके दोनों जगह सम्पत्ति में उसका अधिकार है
