उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरारी लाल से साक्षात्कार लिया। मुरारी लाल ने बताया कि ये खेती का काम करते हैं। महिलाओं को पढ़ाना चाहिए और पैतृक सम्पत्ति में उनको बराबर का हिस्सा होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू से साक्षात्कार लिया।गुड्डू ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।जो महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पा रही हैं,उन तक लाभ पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पप्पू से साक्षात्कार लिया। पप्पू ने बताया कि महिलाओं को पढ़ाना चाहिए। मायके और ससुराल दोनों जगह की भूमि में महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा थोरिया गांव थोरिया से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मानिकचंद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं का जब तक शादी नहीं हुई है, तब तक पैतृक संपत्ति में उनका अधिकार रहता है , शादी के मायके में अधिकार नहीं रह जाता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में बताया जाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसमा देवी से साक्षात्कार लिया। कुसमा देवी ने बताया कि शादी के बाद मायके में बेटी का अधिकार ख़तम हो जाता है और ससुराल में अधिकार होता है । यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके और ससुराल दोनों जगह की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। समूह की जानकारी नही है और कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है। कुसमा देवी गरीब परिवार से हैं , इसलिए इनके माता - पिता ने इनको नही पढ़ाया।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोपी देवी से साक्षात्कार लिया।गोपी देवी ने बताया कि शादी से पहले महिलाओं को मायके की जमीन में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए,मगर मिलता नही है । ये समूह से जुड़ी थी , मगर कोई लाभ नही हुआ और समूह भी टूट गया। भारत सरकार की योजनाओं के बारे में इनको कोई जानकारी नही है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा तकिया गांव निब्बीहा से विशाल सिंह से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्वामीनाथ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराम में हिस्सा मिलता है। शादी से पहले मायके में हो सकता है और अगर महिला के भाई बहन नहीं है तो शादी के बाद भी उनका हक़ मायके की संपत्ति में होता है। महिलाओं को शिक्षा मिलनी चाहिए और उन्हें सरकारी योजनाओ का भी लाभ मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण सिंह से साक्षात्कार लिया।अरुण सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि अधिकार के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है। समाज में कई महिलाएं आगे बढ़ गई हैं , मगर आज भी कई महिलाएं चाह कर भी आगे नही बढ़ पा रही हैं। अरुण सिंह घर - घर जा कर महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें महिला सशक्तिकरण, समूह का कार्य, सिलाई का काम, अस्पतालों में काम , इत्यादि। जहां महिलाएं काम कर रही हैं और पैसे कमा रही हैं । शिक्षित महिला ही न्याय और अधिकार के प्रति आवाज उठा सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गंगाजमुनी गांव गंगाजमुनी से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यज्ञ नारायण द्विवेदी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षित कर के उन्हें जागरूक किया जा सकता है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय गुप्ता से साक्षात्कार लिया। अजय गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।महिलाएं शिक्षित होंगी तो नौकरी व् रोजगार कर पाएंगी। कानून के अनुसार पैतृक सम्पत्ति पर जितना अधिकार बेटा का होता है उतना ही अधिकार बेटी का भी होता है। भाई के नाराजगी के कारण बहन सम्पत्ति में अधिकार नही लेना चाहती है। अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।