उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से ब्लॉक विशेश्वरगंज मौज गुजरा गांव महांपुरवा से राम कैलाश से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाये तो पुरुषो की क्या जरुरत रह जाएगी। महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए , उन्हें पढ़ लिख कर नौकरी करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक विशेश्वरगंज, मौजा हदही गांव, हदही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविंद कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की पढ़ी लिखी महिलाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए जो पैसा सरकार देती है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। पुरुष वर्ग को महिलाओं को आगे बढ़ने देना चाहिए, तभी देश का विकास हो पायेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम थाना विशेश्वरगंज गांव लोनावा मौज निगो के निवासी से दानिश रजा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पूरा इलाका तबाह हो गया है। बाढ़ के कारण धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गया है। तालाब की पाली हुई साड़ी मछली भी बाढ़ में बह गई

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गेश कुमार से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताता कि महिलाओं को व्यवसाय जैसे सिलाई ,खेती ,गाय -बकरी पालकर या दूध का व्यवसाय कर के अपना आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। महिलाये स्वतंत्र हैं वे कही भी कार्य कर सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज , ग्राम इटहिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी पंकज शुक्ला से बात किया उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा की जाये , किसानों को सुविधाएं हों, किसानों को कई सुविधाएं है जैसे खाद, बीज, पानी आदि। अगर उन्हें सुविधाएं मिलेंगी तो उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा और वे आगे बढ़ेंगे। सुविधाओं के आभाव में महिलायें दूसरे के यहाँ काम करती है, अगर उन्हें सुविधाएँ मिल जाती है, तो वे अपने ही खेतो में काम करेंगीऔर उन्हें लाभ होगा। अगर पति-पत्नी मिलकर काम करेंगे, तो देश पूरी तरह से विकसित होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज , ग्राम गंगा जामनी से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी भानु प्रताप द्विवेदी से बात किया ,उन्होंने बताया कि महिलाओं के नाम से संपत्ति होनी चाहिए ताकि उनका सशक्तिकरण बढ़े। महिलाओं को घर पर ही बैठे नहीं रहना चाहिए,उन्हें खेतो में जाकर काम करना चाहिए। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर दर्जा मिलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक विशेश्वरगंज , ग्राम बिलभरिया से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी जसवंत लाल शुक्ला से बात किया ,उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना बहुत जरुरी है। पढ़ी लिखी महिलाओं को नौकरी मिलना चाहिए। पुरुष की जिम्मेदारी है की महिलाओं को उनके अधिकार दिलाये। जिस प्रकार से पुरुष को हिस्सा मिलता है ,उसी प्रकार से महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामवा पोस्ट रनियापुर गोबरही थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के स्थानीय निवासी राम निहाल मौर्य से बातचीत की। राम निहाल मौर्य ने बताया कि समाज में महिलाओं को नौकरी तथा रोजगार में जागृत करना होगा। महिलाओं को डरने की जरुरत नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज थाना गांव मैश्री पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता गुड़िया से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को सारे अधिकार मिलने चाहिए ।

उत्तरप्रदेश राज्य क़े बहराइच जिला से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में श्रोता ने बताया कि जो महिलाएं शिक्षित होती हैं वे खुद के बारे में और अपने परिवार के बारे में सोचती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस ज़माने में महिलाओं की अलग अलग सोच है और वे खुद के बारे में सोचती हैं