उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू से साक्षात्कार लिया। मोनू ने बताया कि बेटियों को अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहिए, क्युकी शादी के बाद उन्हें अपने ससुराल में हिस्सा मिलता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू तिवारी से साक्षात्कार लिया। सोनू तिवारी ने बताया कि लड़कियों को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक विशेश्वरगंज मौजा गुजरा गांव हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सिराज अहमद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओ को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और शादी के बाद उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। महिलाओं को जरूर पढ़ना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी तभी देश का विकास होगा। अशिक्षित महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है और उन्हें जागरूक करने की भी जरुरत है। पुरुष और महिला साथ मिलकर काम करेंगी तभी देश का विकास हो पायेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार ने बताया कि विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। कानून के बाजजूद ये बहन या बेटी को हिस्सा नही देंगे। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। इनके यहां अनपढ़ महिलाएं सिलाई कर के कमा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अब्दुल अहमद से साक्षात्कार लिया।अब्दुल अहमद ने बताया कि महिलाएं मायके या ससुराल केवल एक जगह सम्पत्ति का अधिकार ले सकती हैं। दोनों जगह नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में महिला का अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इदरीश से साक्षात्कार लिया।इदरीश ने बताया कि महिलाओं को शादी से पहले मायके और शादी के बाद ससुराल में अधिकार होना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित होना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूर इस्माइल से साक्षात्कार लिया।नूर इस्माइल ने बताया कि महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। भारत सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। शिक्षित महिलाएं इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित  महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।  महिलाएं आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार निषाद से साक्षात्कार लिया।राजकुमार निषाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में महिलाओं का हक़ होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जय बाशा से साक्षात्कार लिया।जय बाशा ने बताया कि महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है। मायके में कानून ने अधिकार दिया है,मगर मायके वाले देते नही है। इनको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिला है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरेश कुमार से साक्षात्कार लिया।अमरेश कुमार ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। महिलाएं आज भी अशिक्षित हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी नही मिलती है। इसलिए वो इसका लाभ नही उठा पाती हैं