उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जग प्रसाद से साक्षात्कार लिया। जग प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से विवाद उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं को उनके ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। बेटी और बेटा दोनों की ही बराबर की शिक्षा मिलनी चाहिए। जो अपने बेटियों को शिक्षित नहीं कर रहे है, उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अशिक्षित महिलाओं की जल्दी शादी नहीं होती है। आज के समय में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव यादव से साक्षात्कार लिया। रामदेव यादव ने बताया कि शादी से पहले महिलाओं का अधिकार उनके मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार उनके ससुराल में होता है। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजनाथ से साक्षात्कार लिया। बैजनाथ ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। देश के विकास के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलकर काम करना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमार मिश्रा से साक्षात्कार लिया। पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।माता - पिता बेटियों की शादी करते हैं। इसके बाद मायके में उनका कोई हिस्सा नही होता है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित और अशिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार का प्रबंध होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय प्रकाश से बातचीत की। विजय प्रकाश का कहना है कि महिलाओं को शादी से पहले अधिकार नहीं मिलना चाहिए शादी के बाद महिलाओं को ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उनका कहना है महिलाओं को शिक्षा मिलना जरूरी है नहीं है शिक्षा मिलने पर वे भाग जाती हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम सोम से बातचीत की। राम सोम कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। तथा महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है उनका कहना है महिला पुरूष मिलकर काम नहीं करेंगे तब तक परिवार का विकाश नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद समीर से बातचीत की। मोहम्मद समीर का कहना है महिलाओं को भुमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए, साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। कमाने वाले एक रहते हैं और खाने वाले पूरा परिवार ऐसे में घर नहीं चल सकता इसलिए महिला और पुरूष दोनों को मिलकर काम करना होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उदय प्रसाद मिश्रा से बातचीत की। उदय प्रसाद मिश्रा का कहना है महिलाओं को भूमि पर बराबर का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है जीवन पर महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू से साक्षात्कार लिया। गुड्डू ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। समाज में बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी और आगे बढ़ेंगी। वो कुछ कार्य या बिजनेस कर पाएंगी। अशिक्षित महिलाओं को जानकारी का आभाव होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ननकू राम गोस्वामी से साक्षात्कार लिया। ननकू राम गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है।शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।बेटियां पढेंगी तो आगे बढ़ेंगी। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।