उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जग प्रसाद से साक्षात्कार लिया। जग प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से विवाद उत्पन्न हो सकता है। महिलाओं को उनके ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। बेटी और बेटा दोनों की ही बराबर की शिक्षा मिलनी चाहिए। जो अपने बेटियों को शिक्षित नहीं कर रहे है, उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अशिक्षित महिलाओं की जल्दी शादी नहीं होती है। आज के समय में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है
