उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड कैसरगंज से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलोक कुमार सिंह से बातचीत की। अलोक कुमार सिंह का कहना है कि महिला और पुरुष का पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा होना चाहिए। इससे समाज में अच्छा प्रभाव पड़ेगा और पिता के बाद लड़का हो या लड़की पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुवेंद्र अमर त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया।अरुवेंद्र अमर त्रिपाठी ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। महिआओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन भूमि में नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है।हमारे समाज में महिलायें शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। महिला और पुरुष जब तक साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगी तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। शिक्षा का मतलब ये नहीं है की संयुक्त परिवार जो तोड़ा जाये , ये तोड़ने का काम दूषित मानसिकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड कैसरगंज से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता सिंह से बातचीत की। गीता सिंह का कहना है कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं का भी बराबर का अधिकार होना चाहिए, क्युकी बेटा और बेटी एक समान है। गीता का कहना है क वो अपने संपत्ति को अपने दोनों बच्चे के बीच बराबर बांटेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला प्रखंड कैसरगंज से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मधुबाला सिंह से बातचीत की। मधुबाला सिंह का कहना है कि पैतृक संपत्ति में महिलाओं का भी बराबर का अधिकार होना चाहिए। इस नियम को वो अपने घर परिवार में भी लागू करना चाहती है। मधुबाला का कहना है क वो अपने संपत्ति को अपने दोनों बच्चे के बीच बराबर बांटेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामेश्वरप्रसाद यादव से साक्षात्कार लिया। रामेश्वरप्रसाद यादव ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में और शिक्षा में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है।जैसे फैक्ट्री में काम , समूह में काम , इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के इकौना प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगत राम गौतम से साक्षात्कार लिया। जगत राम गौतम ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। ये अपनी बेटी को जमीन में हिस्सा जरूर देंगे। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। नादान पुरुष महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं।महंगाई के ज़माने में महिला और पुरुष दोनों को काम कर के कमाना होगा। तभी घर चल सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष पाठक से साक्षात्कार लिया। सुभाष पाठक ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षा ही ज़िन्दगी है। सभी महिलाएं अपनी योहयता के अनुसार काम कर रही हैं । सब को बराबर का अधिकार है। सभी किसी न किसी प्रकार से लायक हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश से साक्षात्कार लिया। राजेश ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। महिला और पुरुष जब तक साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगी तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। जो महिलायें कमा रही है वो आगे बढ़ रही है और जो घर के अंदर बैठी है वो पिछड़ रही है, इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजा सिंह से साक्षात्कार लिया। राजा सिंह ने बताया कि सभी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा में भी सभी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। अपनी बेटी को भी बराबर का अधिकार देना चाहते है। सभी को बराबर का अधिकार मिलेगा तभी तो समाज का विकास हो पाएगा। अपने बच्चो को शिक्षित करने की ज़िम्मेदारी माता पिता की होती है। अशिक्षित महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। समाज शिक्षित होगा तभी आगे बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामअवतार से साक्षात्कार लिया। रामअवतार ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। रामअवतार का कहना है कि वो अपने बेटियों को भूमि में अधिकार देंगे ।