उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से संतोष कुमार श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ग्राम सेमरी घटाई विकास जनपद बहराइच के वे निवासी है और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। वे बताते हैं कि विकास खंडवा में जो भुजिया से नहर का जो मार्ग है वह काफी टूट चुका है .जर्जर अवस्था में है ,बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से बरसात के समय आवागमन में नहीं हो पाता है। और कई बार दुर्घटनाएं भी हो गई हैं। गड्ढों के चक्कर में गाड़ियां फंस कर पलट जाती हैं .
