पुट्टपर्थी अस्पताल में सेवा कर वापस लौटे बल्लू चौकसे आमगांव बड़ा पुट्टपर्थी अस्पताल में मध्य प्रदेश के 1500 सेवादारों में शामिल अनाज व्यवसाई बल्लू चौकसे गत दिवस वापस अपनी जन्मभूमि आमगांव बड़ा लौटे परिवार सहित शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया ग्राम के अनाज व्यवसाई बल्लू चौकसे सपत्नीक 19 फरवरी से 29 फरवरी तक पुट्टापर्थी सत्य साइ सेवा संस्थान मैं सेवाए दे रहे थे सन 2011 -12 से प्रतिवर्ष परिवार सहित पुट्टापर्थी अस्पताल में अपनी सेवाएं देते हैं इससे उन्हें आत्मिक शांति मिलती है और पूरे वर्ष ईश्वर की कृपा और एनर्जी बनी रहती है* बल्लू चौकसे ने बताया हृदय की बीमारियों का इलाज और सर्जरी बिल्कुल मुफ्त होती है चाहे मरीज की उम्र और कमाई कितनी भी हो। हॉस्पिटल 'सत्य साईं मैं सारी सुविधाएं विश्वस्तरीय है यहां हर साल हजारों सर्जरी होती हैं यहां पैसे लेने का कोई भी काउंटर अस्पताल में नहीं मिलेगा और ना ही कोई दान पेटी मिलेगी परंतु इतनी सब सुविधा अनवरत चल रही है जो यहां की सेवा भाव को दर्शाती हैं उन्होंने ग्राम के लोगों से अपेक्षा की है कि सिर्फ एक बार पुट्टपर्थी अस्पताल में सेवा देकर देखें आपको जो आनंद का एहसास होगा वह अपनी सारी उम्र में कभी नहीं हुआ होगा

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुओं को संतुलित आहार देने और समय- समय पर डॉक्टरी सलाह लेने के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नमस्कार आज मंगलवार 5 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। __ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में कैबिनेट ने प्रदेश में जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दी गई। मेडिकल कॉलेज PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर स्थापित की जाएगी। यानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के संचालन का काम प्राइवेट एजेंसी को दिया जाएगा। इसके साथ ही नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पतालों में 75 फीसदी बेड गरीबों के लिए आरक्षित होंगे। प्राइवेट एजेंसी 25 फीसदी बेड इस्तेमाल कर सकेगी। __ मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। इससे पहले सोमावर को यात्रा गुना और राजगढ़ जिले में पहुंची। न्याय यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। राजगढ़ जिले के राघौगढ़ में राहुल गांधी की यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान राहुल के साथ जीप पर दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। यहां राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लोगों को रोजगार न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार उन्हें भर नहीं रही है। __ मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार सभी कैबिनेट मंत्री और उनके परिजनों को लेकर अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य कैबिनेट की बैठक के बाद एक विशेष विमान से सपत्नीक सोमवार को अयोध्या पहुंचे और भगवान राम की पूजा अर्चना की। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।

मध्य प्रदेश में राजस्व महा अभियान अब 10 मार्च तक आयोजित होगा । राजस्व मामलों के निपटारे और राजस्व अभिलेख में दर्ज त्रुटियों को ठीक करने के लिए यह अभियान है

सोमवार 4 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज हुई । सामान्य तौर पर नरसिंहपुर जबलपुर के आसपास तापमान सामान्य से कम रहा । अनूपपुर डिंडोरी, छिंदवाड़ा ,पांढुर्णा सिवनी ,मंडला ,बालाघाट जिलों में मौसम गरज चमक के साथ बौछारों का रहेगा ।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

आदर्श गांव बनाने की दिशा में पहल

फील्ड में काम करने के दिए निर्देश

किसानों से जिला मुख्यालय पर पहुंचने की अपील

टाइगर और चीता के बाद प्रदेश ने इस बार भी तेंदुआ स्टेट होने का तमगा बरकरार रखा है । देश में 13,874 तेंदुओं में से सबसे ज्यादा 3907 तेंदुए मध्यप्रदेश में हैं