नमस्कार आज बुधवार 13 मार्च है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। -लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी लगातार प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। -बेरोजगार शिक्षक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर मंगलवार सुबह शिवाजी नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। -धार की भोजशाला में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी की विशेष पूजा की।
नमस्कार साथियों में निकेत अवधिया नरसिंहपुर से आज जिला नरसिंहपुर में मौसम की बात करें तो मौसम का मिजाज काफी गर्म रहा तापमान अधिकतम 33 डिग्री तक रहा इस वजह से दोपहर में लोगों की आवाजाही बंद रही वही मार्केट भी सुस्त रहे व शाम होते ही मार्केट में लोगो का आना जाना शुरु हो गया। मौसम विभाग की माने तो तापमान 10 दिन यह आकलन के अनुसार मौसम साफ रहेगा।
मध्यप्रदेश में मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा औद्योगिक और असंगठित मजदूरों का बढ़ा वेतन श्रमिकों की न्यूनतम वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी अकुशल श्रमिकों को मिलेगी 11 हजार 450 रुपए मासिक अर्ध कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 12 हजार 446 हुई खेतिहर मजदूरों की मासिक मजदूरी बढ़कर 9 हजार 160 रुपए हुई पार्ट टाइम मजदूरी करने वालों को संबल योजना से जोड़ा जायेगा दिव्यांगता और मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि 4 लाख होगी मजदूरों को ई स्कूटर खरीदने के लिए मिलेंगे 40 हजार रुपए।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधो एवं अत्याचारों को लेकर प्रबुद्ध नागरिक मंच नरसिंहपुर द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया एवं प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन,मातशक्तियो की उपस्थिति रही।।
छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह
राजनीतिक दलों के साथ आम जनता भी जिम्मेदार
जनकल्याणकारी नीतियों की दी जानकारी
विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी
बैठक में हुआ विचार विमर्श
मांगें नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन
