दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और इससे जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन अब मानव जीवन के हर पहलू के लिए ख़तरा बन चुका है। यदि जलवायु परिवर्तन को समय रहते न रोका गया तो लाखों लोग भुखमरी, जल संकट और बाढ़ जैसी विपदाओं का शिकार होंगे। यह संकट पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। आने वाले समय में तापमान इस क़दर बढ़ जाएगा कि मानव जीवन पर संकट आ सकता है, और इन सब प्राकृतिक आपदाओं के फ़लस्वरूप कई प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं. मानव समाज के आगे यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए कुछ संभावित समाधान भी हैं. सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सअप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। व्हाट्सएप पर इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। लोगों को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक ऑडियो क्लिप के साथ संदेश मिल रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि उनके मोबाइल फोन को 25 लाख रुपये के केबीसी लॉटरी पुरस्कार के लिए चुना गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके स‍िंह ने गत मार्च महीने में बिजली कंपनियों से कहा था क‍ि वे गर्मी के महीने में बिजली की मांग की पूर्ति के लिए तैयार रहे और इस दौरान कोई लोडशेडिंग नहीं चाहिए। इस काम के लिए मुख्य रूप से कोयले की आपूर्ति की स्थिति बेहतर करने के लिए कहा गया था ताकि बिजली का उत्पादन प्रभावित नहीं हो। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

भारत से विदेश भेजे जाने वाले सभी कफ सिरप की अब लैब टेस्टिंग होगी। लैब में परीक्षण के बाद ही सिरप को एक्सपोर्ट किया जा सकेगा। नया नियम 1 जून से लागू होगा।पिछले साल गाम्बिया में 66 और उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत हुई थी। दावा किया गया था कि ये मौतें भारत में बनी खांसी की दवाइयों को पीने के बाद हुई हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दुनिया भर में बढ़ता तापमान अपने साथ-साथ नए खतरे भी लेकर आ रहा है। उनमें से एक खतरा बढ़ती गर्मी और लू से जुड़ा है। इस बारे में एक नए अध्ययन से पता चला है कि यदि वैश्विक तापमान में होती वृद्धि इसी तरह जारी रहती है तो मान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच चुका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अगर आपका अकाउंट एसबीआई में है और आपको अकाउंट टेम्पररी लॉक होने के मैसेज आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि कई एसबीआई ग्राहकों को एक संदेश मिला है जिसमें दावा किया गया है कि संदिग्ध गतिविधि के कारण ग्राहकों के खाते अस्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पशुओं में संक्रमण के जरिए फैलने वाली जानलेवा बीमारी फिर पांव पसारने लगी। महाराष्ट्र, बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इसके लक्षण दिखने लगे हैं। सप्ताह भर के भीतर तीन हजार से ज्यादा शिकायतें केंद्र सरकार को मिल चुकी हैं। बीमारी के फैलाव की आशंका के बीच सतर्कता बढ़ा दी गई है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने निगरानी समिति बना दी है, जो प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी। अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जनसंख्या के साथ ही भारत पर कूड़े का बोझ भी बढ़ता जा रहा है।  भारत में  विश्व का 13 प्रतिशत कूड़ा भारत में उत्पादित हो रहा है। चिंता की बात यह है कि देश में कुल उत्पादित कूड़े में से सिर्फ 28 प्रतिशत का ही निस्तारण हो पा रहा है।हालांकि, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स और सत्व कंसल्टिंग ने जेपी मॉर्गन के साथ ग्रीन जॉब पर जो रिपोर्ट तैयार की है, वह इन चुनौतियों के बीच नौकरियों की राह भी दिखा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।