Transcript Unavailable.
आंदोलित आशाकर्मियों-फैसिलिटेटरों की सरकार के साथ हुई दो राउंड की वार्ता की असफलता के बाद बिहार के पटना में बड़ी संख्या में आशाकर्मी इकठ्ठा हुई ।पिछली 12 जुलाई से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशाकर्मी आंदोलित हैं। इस रैली को भाकपा-माले और सीपीएम के विधायकों समेत कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया और धरना स्थल पर पहुंचे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के दतिया जिला से हमारी एक श्रोता ने मोबाइल माध्यम से बताया कि जिले में आवारा पशुओं की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है और उनके सड़कों पर लड़ने से लोगों की जान तक जब रही है। जिले में 100 से ज्यादा गोशालाएँ होने पर भी आवारा पशु सडकों पर घूम रहे हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के दतिया जिला के गोबिंदपुर गाँव से हमारी एक संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव में मुक्ति धाम नहीं, ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के निधन पर बारिश में शव को ट्रेक्टर में लेके 7 किलोमीटर दूर दतिया में लाला के ताल के पास मुक्तिधाम ले कर अंतिम संस्कार किया।
सिंध नदी का बड़ा जल स्तर
कलश यात्रा के साथ सात दिवासिय भागवत कथा प्रारम्भ
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं । वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से स्नातक पास किया हो । इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए एवं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी के लिए निशुल्क रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ssc.nic.in/. आवेदन कर्ता का चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन, फिजिकल टेस्ट के अनुसार किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-08-2023 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आये दिन तरह-तरह की खबरें वायरल हो रही है. जिन खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी खबर फेक. ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं केंद्र की मोदी सरकार खत्म करेंगी. लेकिन इस खबर की सत्यता जब पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
