दोस्तों, देश में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के मुद्दों से निपटना और बेटियों के अधिकारों के बारे में सभी को बताना है। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये।

नमस्कार, आज बुधवार 24 जनवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें।  मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग मर्ज होंगे। डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। साथ ही नई शिक्षा नीति के आधार पर हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोलने का फैसला भी कैबिनेट ने लिया है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अब नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने जो अन्य फैसले लिए हैं उनके तहत...  माल एवं सेवा कर अध्यादेश की समय अवधि बढ़ाने को मंजूरी कैबिनेट ने दी है। बजट सत्र में विधानसभा में लाएंगे। चुनाव और मंत्रिमंडल गठन में देरी के चलते विधेयक नहीं लाया जा सका था।  आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अब नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ के पाठ्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे। इससे पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढे़गी। कोरोना के बाद इनकी जरूरत बढ़ी है।  अशोकनगर के मुंंगावली तहसील में मल्हारगढ़ में लिफ्ट इरिगेशन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इससे 26 ग्रामों में 7500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। परियोजना की लागत 87 करोड़ रुपए है।  जल प्रदूषण अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है। जल प्रदूषण के छोटे से मामले में कोर्ट जाना पड़ता है। इसे अधिकारियों से निराकरण कराने पर सहमति बनी है। प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेंगे। इसके बाद अंतिम फैसला होगा  असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन धरना दिया। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे। दरअसल, राहुल गांधी की न्याय यात्रा मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची थी, जहां असम पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।  श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। और एक सामुदायिक मीडिया के नाते हम आपसे उम्मीद करते हैं कि एक नागरिक के तौर पर अपनी बात खुल करेंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी

Transcript Unavailable.

आमगांव बड़ा*/  स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए शासन प्रशासन बड़े-बड़े दाबे कर रहा है परंतु जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांव बड़ा की स्वास्थ्य सुविधाओं से 40 ग्रामों के लोग निर्भर हैं परंतु वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स,ड्रेसर, की कमी से जूझ रहा है स्थिति यह रहती है कि हफ्ते के तीन दिन कोई भी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर नहीं रहता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांव बड़ा में वैसे तो रिकार्डो में चिकित्सक डॉक्टर आदित्य नेमा  पदस्थ हैं परंतु ड्यूटी बरमान की निभा रहे हैं  वही आयुर्वेदिक डॉक्टर जयराम रमेश हफ्ते में तीन दिन बाहर की ड्यूटी पर तैनात रहते हैं इन तीन दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांव बड़ा बिना चिकित्सक के चलता है

बघौरा और खड़ई के बीच नदी पर रोज करते हैं नॉव से आना जाना चीचली ब्लाक के अंतर्गत बघौरा और खड़ई के बीच के बहने वाली शक्कर नदी पर लंबे समय से 25 ग्रामों में ग्रामीण पुल की मांग कर रहे हैं पुल न बनने के कारण रोजाना स्कूली बच्चे ,शिक्षक, बुजुर्ग पेंशनधारी, एवं 25 ग्रामों ग्रामीण नाव से जान जोखिम भरा सफर करते हैं ग्रामीणों का कहना है प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद इमलिया और खड़ई के बीच बहने वाली शक्कर नदी पर पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है लिहाजा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है आमगांव बड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए भी उनको इस नदी को पार करना पड़ता है कई बार नाव से नदी पार करते-करते मरीजों और गर्भवती महिलाओं ने जान गवा दी है नावों मैं नहीं लाईफ जैकेट  बघौरा और खड़ई के बीच  शक्कर नदी मे परंपरागत नावे बिना सुरक्षा संसाधनों के बेखोफ नदियों में तैर रही है प्रशासनिक उदासीनता के चलते नदी पार करने वाली नावों से यात्रियों पर जान का खतरा मंडरा रहा है रोजाना इन नावों से वाहन चालक अपने वाहन रखकर यात्रियों के साथ बैठते हैं नदी में नाव अधिक वजन के कारण अनियंत्रित होकर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

खराब ट्रांसफार्मर बदलने विद्युत विभाग उदासीन किसान हो रहे परेशान आमगांव बड़ा शासन ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 48 घंटे का समय दिया है लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते 15 दिनों से ज्यादा होने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा रहे आमगांव बड़ा क्षेत्र के 5 से 8 किसान ट्रांसफार्मर के लिए करेली कार्यालय और आमगांव बड़ा कर्यालय के चक्कर काट रहे हैं परंतु किसान सुनाई नहीं हो रही है किसानों का कहना है खराब ट्रांसफार्मर बदले ना होने के कारण उनके फसले प्रभावित हो रही हैं वहीं खेतों में रहने वाले किसानों के घरों में पानी की समस्या बनी हुई है शासन ने नलकूप कनेक्शन के ट्रांसफार्मर खराब होने व अन्य ट्रांसफार्मर खराब होने पर बदलने के लिए टोल फ्री नंबर और 1912 जारी किया गया है जिसमें ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना देश सकेंगे इस नंबर पर सूचना देने के बाद 48 घंटे में बदलने का नियम बनाया गया है लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते समय पर ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं हाल दिया है कि किसानों को 48 घंटे में तो दूर  किसानों के 15 दिन पहले जमा किए खराब ट्रांसफार्मर आज तक बदले नहीं हो रहे हैं विभागीय आंकड़ों के अनुसार आमगांव बड़ा क्षेत्र में 15 से 20 ट्रांसफार्मर बदलने की डिमांड है परंतु ट्रांसफार्मर को बदलने अधिकारियों की उदासीनता किसानों पर भारी पड़ रही है

समीपस्थ ग्राम खमरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने ग्राम खमरिया में 67 लाख रुपए का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया इस दौरान राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब व्यक्ति के घर-घर तक शासन की योजनाओं का लाभ और सुविधाओं को पहुंचाने की गारंटी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर नए-नए कीर्तिमान बना रही है भाजपा को दिए आशीर्वाद से तेंदूखेड़ा विधानसभा में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा तेंदूखेड़ा विधानसभा के विकास के लिए आपका विधायक हमेशा तत्पर है पटेल ने ग्राम खमरिया में 46 लाख रुपए का लोकार्पण किया जिसमें राज्यसभा सांसद द्वारा 4 लाख की राशि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 2 लाख 50 हजार की राशि से रंगमंच निर्माण कार्य सामुदायिक स्वच्छता निर्माण कार्य 2 लाख 45 हजार की राशि से पेवर ब्लॉक कार्य 14 लाख की राशि से सड़क निर्माण कार्य 14 लाख की राशि डाइनिंग हॉल निर्माण कार्य 0.28 सीसी नाली निर्माण कार्य नहर 8 लाख

आमगांव के समीपस्थ ग्राम गोबरगांव रामनगर में खिरका मंदिर में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया , उसके पश्चात पंडित रामकृष्ण तिवारी द्वारा विधि विधान पूर्वक विविध मंत्रउच्चारद्वारा हवन पूजन किया गया और पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा का राममंदिर पर समापन हुआ तत्पश्चात समस्त ग्रामवासियों के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया , और रात में विशाल आरती के साथ पटाखे फोड़े गए , दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पर 151 दीपों से श्री राम नाम लिखकर दीपउत्सव मनाया गया इस अवसर पर ग्राम में ऐसा लग रहा था मानो दोबारा दिवाली मनाई जा रही हो उक्त कार्यक्रम में पंडित प्रदीप तिवारी अजीत राजपूत, सुदीप राजपूत , दीपक कौरव, अनुज राजपूत, ओमजी कौरव, गौरव राजपूत की उपस्थिति रही।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.