हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।

2016 में 14% छात्र औपचारिक शिक्षा से बाहर थे जो कि देश में 2023 में भयानक सुधार होने के बाद भी अब मात्र 13.2 फीसद बाहर हैं ... 2016 में 23.4 फीसद अपनी भाषा में कक्षा 2 का पाठ नहीं पढ़ पाते थे आज 2023 में अति भयानक सुधार के साथ ये आंकड़ा 26.4 प्रतिशत है ... देश के आज भी 50 फीसद छात्र गणित से जूझ रहे हैं ... मात्र 8 साल में गणित में हालात बद से बदतर हो गए ... 42.7% अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं... अगर आप सरकार से जवाब माँगिए , तो वे कहती है कि वो लगातार बैठकें कर रहे हैं लेकिन असर की रिपोर्ट बताती है कि ये बैठकें कितनी बेअसर हैं... तो विश्व गुरु बनने तक हमें बताइये कि *-----आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? *-----वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? *-----और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ?

*तेंदूखेड़ा विधायक ने व्यापारियों से संवाद किया विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल ने गत दिवस तेंदूखेड़ा मंडी में व्यापारियों से संवाद किया। तेंदूखेड़ा मंडी जो कई दिनों से बंद थी उसको खुलवाने का निर्णय लिया 4 फरवरी से तेंदूखेड़ा मंडी पुनः प्रारंभ की जाएगी।आज तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल ने कृषि उपज मंडी में सभी व्यापारियों से संवाद किया।सभी व्यापारियों द्वारा माननीय विधायक जी को समस्यायों से अवगत कराया गया और कई माग माननीय विधायक जी के समक्ष रखी माननीय विधायक जी ने आश्वासन दिया और सभी व्यापारियों कहा कि आपकी हर समस्यायों का हल शीघ्र किया जाएगा। *इस मौके पर ये रहे मौजूद* तेंदूखेड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदयाल जी खेरोनिया,जिला उपाध्यक्ष संतोष जी पटेल,राजू अग्रवाल जी, धर्मेन्द्र बंशल जी, तेंदूखेड़ा एसडीएम संघमित्रा गोतम जी एवं सभी व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

नमस्कार, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। आज तारीख 2 फरवरी शुक्रवार का दिन है, सुनिए मध्यप्रदेश की आज की जरूरी खबरें। __केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने गतिशक्ति योजना के तहत तीन प्रमुख इकोनॉमिक रेलवे कॉरिडोर का ऐलान किया है। इनमें से ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर का बड़ा भाग मध्यप्रदेश के हिस्से में आया है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र में 75 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण देने का ऐलान किया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा मप्र को होगा। केंद्रीय करों में भी मप्र की हिस्सेदारी बढ़ी है। मप्र को साढ़े छह हजार करोड़ अतिरिक्त रुपए मिलने की संभावना है। साथ ही रेलवे के विस्तार और स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 15 हजार करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। __मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल होंगी। पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भोपाल में दोनों कक्षाओं की परीक्षा 137 केंद्रों पर होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए एस्मा एक्ट लागू किया गया है। इस एक्ट के तहत बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन और छुट्टी की अनुमति नहीं होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दसवीं-बारहवीं परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक छुट्टी नहीं ले सकेगा। 7,501 परीक्षा केंद्र 611 संवेदन और अतिसंवेदनशील केंद्र 7,501 केंद्रों पर दोनों परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें हाईस्कूल के 3,863 एवं हायर सेकंड्री के 3,638 परीक्षा केन्द्र हैं। 302 संवदेनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र हैं। __राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ईवीएम मशीनों की एफएलसी एवं सिंबल लोडिंग यूनिट(SLU) के साॅफ्टवेअर की जानकारी देने संबन्धी पत्र के चुनाव आयोग द्वारा दिये गये जवाब को निराशाजनक एवं भ्रामक बताया है। सिंह ने कहा कि 29 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश को पत्र लिखकर ईवीएम मशीनों की एफएलसी कराते समय सिंबल लोडिंग यूनिट के साॅफ्टवेअर की जानकारी कांग्रेस पार्टी सहित राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की माॅग की गई थी। साथ ही इंटरनेट का उपयोग करते हुए कम्प्यूटर/लैपटाॅप के माध्यम से भेजी जाने वाली जानकारी भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप के ज़रिए अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। इसके अलावा आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। ऐसे में इन पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसान रात- दिन अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी जानवर उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आवारा जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब आलम यह हो गया है कि किसान इन पशुओं से परेशान हो गए हैं। क्योंकि ये आवारा जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें तो नष्ट हो ही रही है, वहीं आये दिन सड़क हादसों को अंजाम देने में भी ये पशु पीछे नहीं हैं। आवारा पशुओं से सड़क हादसे होते रहते हैं वहीं ग्राम आमगांव बड़ा मुख्य बाजार में आवारा पशु जगह-जगह बैठे रहते हैं तथा हटाने पर हमला कर देते हैं या फिर आपस में लड़कर राहगीरों एवं बाइक सवारों को घायल कर देते है।

नरसिंहपुर जिले की करेली मंडी में अनाज की भरपूर आवक है । चना, मसूर समेत तमाम अनाज के दाम कुछ यह रहे

Transcript Unavailable.

गुरुवार को नरसिंहपुर जिले का अधिकतम तापक्रम 28.2 और न्यूनतम 13.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हवाएं उत्तरी होने से वातावरण में रात के वक्त ठंडक घुली रहेगी